विज्ञापन

इस एक्टर ने ठुकराया था तारक मेहता के जेठा लाल का रोल, फीमेल बनकर हासिल की जबरदस्त लोकप्रियता, आज है 40 करोड़ नेटवर्थ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल जैसा आइकॉनिक रोल ठुकराने वाले इस एक्टर ने एक ऐसा किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी. आज ये स्टार करोड़ों की संपत्ति का मालिक है और अपनी अलग पहचान बना चुका है.

इस एक्टर ने ठुकराया था तारक मेहता के जेठा लाल का रोल, फीमेल बनकर हासिल की जबरदस्त लोकप्रियता, आज है 40 करोड़ नेटवर्थ
इस एक्टर को ऑफर हुआ था तारक मेहता के जेठा लाल का रोल
नई दिल्ली:

फिल्मों और टीवी की दुनिया में कई ऐसे किस्से हैं, जो वक्त के साथ “क्या होता अगर…” जैसे सवाल छोड़ जाते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प मामला कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ा है. बहुत कम लोग जानते हैं कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने का ऑफर पहले एक दूसरे एक्टर को मिला था. अगर उस वक्त उन्होंने हां कर दी होती, तो शायद आज कहानी कुछ और होती, हालांकि इस एक्टर ने भी टीवी और फिल्मों की दुनिया में लोगों को हंसाकर अपना एक बेहतरीन मुकाम बना लिया है. दिलचस्प ट्विस्ट ये है कि उसी एक्टर ने बाद में एक ऐसा किरदार किया, जिसे शुरुआत में उन्होंने खुद भी खास नहीं समझा था, लेकिन वही रोल उन्हें घर-घर में पहचान दिला गया और आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

दादी बनकर मिली असली पहचान

अगर आप अब तक नहीं समझ पाए हैं तो हम आपको बता दें कि यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि कॉमेडी की दुनिया का जाना मना नाम अली असगर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और ‘कहानी घर-घर की' जैसे शो में भी नजर आए थे. लेकिन असली पॉपुलैरिटी उन्हें तब मिली जब उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी का किरदार निभाया. उनके ह्यूमर, एक्सप्रेशन और टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया. ये किरदार इतना हिट हुआ कि लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा ‘दादी' के नाम से पहचानने लगे.

यह भी पढ़ें: सनी देओल ने जब गर्लफ्रेंड की खातिर पापा धर्मेंद्र की बात मानने से किया इनकार

Latest and Breaking News on NDTV

जब बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानी

अली असगर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि स्क्रीन पर फीमेल किरदार निभाने की वजह से उनके बच्चों को स्कूल में कई बार मजाक का सामना करना पड़ा. लोग सवाल उठाते थे और बच्चे असहज हो जाते थे. हालांकि बाद में यही किरदार उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया और फैंस का जबरदस्त प्यार मिला.

ठुकराया था जेठालाल का रोल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली असगर को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का रोल ऑफर हुआ था. लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया. इतना ही नहीं, शुरुआत में उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी का रोल भी मना कर दिया था. बाद में कपिल शर्मा के समझाने पर उन्होंने इसे स्वीकार किया और यही फैसला उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया.

Latest and Breaking News on NDTV

कमाई और लग्जरी लाइफ

आज अली असगर टीवी, फिल्मों और स्टेज शोज के जरिए अच्छी कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 में उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये के आसपास है. सोशल मीडिया और लाइव परफॉर्मेंस से भी उनकी कमाई होती है. वो एक शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं और अपने काम से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com