विज्ञापन

अली असगर ने क्यों छोड़ा कपिल शर्मा शो, दादी के किरदार में हुए थे पॉपुलर, बताया- बच्चों के कारण लेना पड़ा फैसला 

Ali Asgar reveals why Quit The Kapil Sharma Show: एक्टर अली असगर कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा शो में दादी के किरदार में खूब पॉपुलर हुए. लेकिन 2017 में उन्होंने शो छोड़ दिया. 

अली असगर ने क्यों छोड़ा कपिल शर्मा शो, दादी के किरदार में हुए थे पॉपुलर, बताया- बच्चों के कारण लेना पड़ा फैसला 
अली असगर ने बताया कि क्यों द कपिल शर्मा शो छोड़ा
नई दिल्ली:

द कपिल शर्मा शो कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. वहीं अब नेटफ्लिक्स पर यह शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नाम से स्ट्रीम होता है. लेकिन इतने सालों में कई पॉपुलर एक्टर शो का हिस्सा रहे, जो कपिल शर्मा के लेटेस्ट शो में लौटे, जिसमें सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक का नाम भी शामिल है. लेकिन कुछ किरदार ऐसे हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया. लेकिन अब वह कपिल शर्मा के शो का हिस्सा नहीं हैं. इन्हीं में अली असगर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने दादी का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन उन्होंने शो को छोड़ दिया, जिसके पीछे की वजह सालों पर उन्होंने बताई. 

बेटे के कारण छोड़ा शो

एक्टर और होस्ट मनीष पॉल के पॉडकास्ट में जब उन्होंने अली असगर से पूछा कि उनके शो में किरदार उन पर बैकफायर हुए कभी तो एक्टर ने कहा कि फीमेल किरदार निभाने के चलते उनके बच्चों को बुली किया जाता था. एक्टर ने कहा, दीवार में छोटे बच्चन साहब के हाथ में लिखा था. मेरा बाप चोर हैं. मेरे बेटे के हाथ में ना लिखा हो. मेरा बाप औरत है. सुनने वालों को ये लगेगा कि ये पागल है. क्यों छोड़ दिया. पर उस वक्त मुझे हो भी यही रहा था कि सैटर्डे संडे कॉमेडी सर्कस थे तो उसमें दो दो एक्ट होता था. दोनों एक्ट में मैं फीमेल. संडे में भी फीमेल. तो क्या कि वहां एक इमेज हो गया था और राइटर्स को भी आसान था कि एक को फीमेल कराना था.

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर है की अंगूरी भाभी ने किया एक्स हस्बैंड को याद, तलाक के बाद हो गया था निधन, लिखा- तुम मेरे सच्चे प्यार थे

अली असगर ने कहा- मुझे कुछ और भी करना है

आगे उन्होंने कहा, मैं पूछता भी था कि आज क्या करोगे तो वो बोलते थे. अरे वही जो आप करते हो. तो वो तकलीफ भी होती है ना फिर की मुझे सिर्फ ये नहीं करना है. मुझे कुछ और भी करना है. मैं रोज दाल-चावल नहीं खाऊंगा. मुझे आज पूरी भाजी भी चाहिए. करने तो दो. नहीं हुआ तो फिर बोलना. फिर वही बात हो गई कि ये मेरी रोजी रोटी भी है और ये मीडियम मेरे हाथ में नहीं है. मैं हीरो थोड़े ना हूं. फ्लो में करते गए और अवॉर्ड्स नाइट हुआ था और जो भी किया लाजवाब था. 

अली असगर के बारे में 

अली असगर ने टीवी पर कहानी कहानी घर घर की से पहचान बनाई. वहीं पार्टनर, तीस मार खान, जुड़वा 2 और शहजादा फिल्म में वह नजर आए. जबकि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से उन्हें दादी या नानी के रोल में पहचान मिली. लेकिन द कपिल शर्मा शो को उन्होंने 2017 में छोड़ दिया क्रिएटिव डिफरेंस के चलते. 

ये भी पढ़ें- प्रेम चोपड़ा को ब्रेक देने वाला शख्स, टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, सुपरहिट बनीं जीते 9 अवॉर्ड

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ali Asgar, Kapil Sharma, Kapil Sharma Show, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com