विज्ञापन

नोरा फतेही को पहली ही फिल्म में इस एक्टर ने मार दी थी लात, चोट लगने पर भी करती रहीं शूटिंग

नोरा फतेही के साथ उनकी पहली फिल्म में काम कर चुके बॉलीवुड और बंगाली एक्टर सुब्रत दत्ता ने नोरा फतेही को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

नोरा फतेही को पहली ही फिल्म में इस एक्टर ने मार दी थी लात, चोट लगने पर भी करती रहीं शूटिंग
नोरा फतेही से जुड़ा मजेदार किस्सा
नई दिल्ली:

नोरा फतेही इन दिनों अपने स्पेशल सॉन्ग्स की वजह से सुर्खियों मे रहती हैं. लेकिन नोरा फतेही के लिए बॉलीवुड में आना इतना आसान नहीं था. उन्होंने शुरुआत में काफी संघर्ष किया. शुरूआती दौर में नोरा बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं. रियलिटी शो में आने के दौरान से ही नोरा सुर्खियों में आ गईं, जहां से उनका बॉलीवुड करियर शुरू हो गया. नोरा ने 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन नोरा फतेही सबकी नजरों में आ गईं. इसके बाद उनका सफर कभी रुका नहीं और लोगों की पसंदीदा बन गईं. बंगाली और बॉलीवुड एक्टर सुब्रत दत्ता भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आए थे. हाल ही में NDTV से इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने नोरा फतेही की पहली फिल्म से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर की हैं.

जब पेड़ से नीचे गिरीं नोरा फतेही

सुब्रत ने  'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' की शूटिंग के पुराने किस्सों को याद किया और कहा कि फिल्म में मेरा एक सीन था, जब मैं नोरा को लात मारकर पेड़ से नीचे गिराता हूं, उस वक्त में नोरा को लात नहीं मारना चाहता था. लेकिन नोरा ने मुझसे लात मारने को कहा. नोरा नीचे गिर गईं और उनके काफी चोटें आईं. इसके बाबजूद नोरा शूटिंग करती रहीं. नोरा में काम करने का जज्बा हमेशा से दिखा है और जिसका नतीजा है कि वह आज बॉलीवुड की बहुत बड़ी एक्ट्रेस हैं.

एक्टर ने आगे कहा कि नोरा के साथ काम करने का मेरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा. नोरा उस वक्त इंडस्ट्री में नई थीं और हिंदी सीख रही थीं. उस वक्त शूट के दौरान हम सभी डांस करते थे. जहां बंगाल में शूटिंग चल रही थी, वहां हम 28 दिन साथ में रहे. फिल्म के प्रोड्यूसर अब हमारे बीच नहीं हैं. एक बार नोरा ने मुझे प्रकाश झा साहब से भी मिलवाया था. नोरा उस वक्त बिग बॉस से बाहर आई थीं और उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं मुंबई में कुछ करके ही वापस जाऊंगी.

फिल्म की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह साल 2014 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म है. जो की सुंदरबन के जंगलों में सफेद बाघिन और इंसानों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है. इस फिल्म में बाघिन अपने बच्चे की मौत का बदला लेती है. कहानी एक जर्नलिस्ट से शुरू होती है जो की एक सफेद बाघिन के बच्चे को शिकार से बचाता है. जिसे बचाने के चक्कर में उसकी मौत हो जाती है. बाद में उसका भाई और कमांडो दोस्त की टीमसुंदरबन के जंगलों में आते हैं, जहां से फिल्म का एडवेंचर पार्ट शुरू होता है.

ये भी पढ़ें: 'चुनरी चुनरी' सॉन्ग को अभिजीत ने बताया 'भजन' तो सिंगर सुधीर यदुवंशी का आया जवाब, 'ये तो ऑडियंस बताएगी'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com