विज्ञापन

सीएम बनने के बाद भी थलापती विजय को इस एक्टर ने बुलाया 'डार्लिंग', सोशल मीडिया पर लिखा, 'पद बदलता है, इंसान नहीं'  

तमिल सुपरस्टार विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी. इनमें से एक उनके पुराने दोस्त विशाल सोशल मीडिया पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए उन्हें डार्लिंग कहा.

सीएम बनने के बाद भी थलापती विजय को इस एक्टर ने बुलाया 'डार्लिंग', सोशल मीडिया पर लिखा, 'पद बदलता है, इंसान नहीं'  
थलापती विजय को इस एक्टर ने बुलाया 'डार्लिंग'
नई दिल्ली:

तमिल सुपरस्टार विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी. विशाल, जिन्होंने पहले एक मंत्री की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे.उन्होंने नए सीएम से मिलते समय आम तौर पर दिए जाने वाले फूलों और शॉल को न देने का फैसला किया. सिलंबरासन टीआर और सिमरन ने भी विजय से मिलकर उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दीं. विशाल, जो नादिगर संगम के जनरल सेक्रेटरी भी हैं, उन्होंने पहले एक्टर-कॉमेडियन राजमोहन को फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमैटोग्राफ मंत्री बनाए जाने पर विजय से सवाल किया था. हालांकि, एक्टर-राजनेता से मिलने के बाद उन्होंने उनके प्रति अपना स्नेह जाहिर किया.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्यारे सीएम विजय 'डार्लिंग' शब्द नहीं बदला है, जिसका इस्तेमाल मैं आपको बुलाने के लिए इतने सालों से करता आ रहा हूं. जब से मैं आपको लोयोला कॉलेज से जानता हूं. यह सब तब शुरू हुआ, जब मैं आपको एक उभरते हुए स्टार के रूप में जानता था और फिर आपको सुपरस्टार बनने की सीढ़ियां चढ़ते देखा, जिसमें आपने अपनी चुप्पी और सफलता से हर चीज का सामना किया और फिर तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री बने."

 यह भी पढ़ें- करण जौहर करने जा रहे हैं ओडियान से मलयालम डेब्यू, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बनाएंगे फिल्म

उन्होंने आगे कहा, "आज, पद और ओहदा बदल गया है, लेकिन आप जो इंसान हैं, वह नहीं बदले हैं.  आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई और वही अपनापन महसूस हुआ. कलैगनार अय्या से लेकर जयललिता अम्मा, स्टालिन अंकल और मेरे अपने  उदय तक, हमारे राज्य के सीएम को 'डार्लिंग' कहना बहुत अच्छा लगा. मेरे अंदर का फैन हमेशा बना रहेगा."

 यह भी पढ़ें- प्रकाश पादुकोण ने दामाद रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, बोले-'धुरंधर'हिंसक फिल्म थी, लेकिन लोगों को पसंद आई

विशाल ने यह भी लिखा कि वह विजय के नाम पर तीन जरूरतमंद लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठा रहे हैं. "भगवान आपका भला करें. मैंने गुलदस्ता और शॉल नहीं दिया, बल्कि उस पैसे का इस्तेमाल आपकी ओर से और आपके नाम पर तमिलनाडु में तीन जरूरतमंद लड़कियों को पढ़ाने के लिए किया. उन्हें गर्व होगा और वे आपको हमेशा याद रखेंगी." उन्होंने उन छात्राओं के नाम और उन्हें स्पॉन्सर करने का कारण भी बताया. 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Thalapathy Vijay  news, Thalapathy Vijay Films, Thalapathy Vijay Latest News, Thalapathy Vijay Latest News 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com