विज्ञापन

51 की उम्र में भी बेहद फिट दिखते हैं तमिलनाडु के CM थलापति विजय, ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक जानें सबकुछ

51 साल की उम्र में भी विजय ने अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बीच जबरदस्त ऊर्जा बनाए रखा.  उनकी फिटनेस ट्रेनर के अनुसार, यह कमाल उनकी अनुशासित डाइट और दिनचर्या की वजह से मुमकिन हो पाता है.

51 की उम्र में भी बेहद फिट दिखते हैं तमिलनाडु के CM थलापति विजय, ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक जानें सबकुछ
51 की उम्र में भी बेहद फिट दिखते हैं तमिलनाडु के CM थलापति विजय (AI फोटो)
नई दिल्ली:

एक्टर से नेता बने विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं.  2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की जबरदस्त जीत के बाद अब विजय के बारे में अब लोग सबकुछ जानना चाहते हैं. उनकी लाइफस्टाइल, और आदतों के बारे में हर बात जानने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता है. 51 साल की उम्र में भी विजय ने अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बीच जबरदस्त ऊर्जा बनाए रखा.  उनकी फिटनेस ट्रेनर के अनुसार, यह कमाल उनकी अनुशासित डाइट और दिनचर्या की वजह से मुमकिन हो पाता है.

घर का बना खाना खाते हैं विजय

उनके ट्रेनर नरेश कुमार ने कहा कि घर के बने सादे खाने से लेकर सोच-समझकर खाने की आदतों तक, उनके खान-पान के चुनाव में एकरूपता और संयम दोनों झलकते हैं. यही उनकी फिटनेस का राज है. फिटनेस ट्रेनर नरेश कुमार, जिन्होंने विजय के साथ 'मास्टर' (2021) जैसी फिल्मों में काम किया है, बताते हैं कि विजय बेहद अनुशासित जीवनशैली अपनाते हैं. टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में नरेश कुमार ने बताया कि विजय अपने व्यस्त शेड्यूल, जिसमें राजनीतिक रैलियां भी शामिल हैं. इस दौरान अपना खाना खुद साथ ले जाना पसंद करते हैं और बाहर का या जंक फूड खाने से बचते हैं.

यह भी पढ़ें- सोनम कपूर से अनुष्का शर्मा तक, स्टार्स ने दिए अपने बच्चों को ईश्वर के नाम, दिव्य शक्ति से कनेक्शन

IBC Mangai के साथ पहले हुई बातचीत में नरेश कुमार ने बताया कि विजय खाने पर संयम के बजाय खाने की मात्रा को नियंत्रित करने में विश्वास रखते हैं. कुमार ने कहा, "वह सब कुछ खाते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में." उन्होंने यह भी बताया कि विजय हर दिन सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच जल्दी उठ जाते हैं. चाहे उनका काम का शेड्यूल कैसा भी हो.  

विजय का नाश्ता
वह आमतौर पर अपना ब्रेकफास्ट सुबह 9 बजे के आस-पास करते हैं. उसका नाश्ता हल्का लेकिन पौष्टिक होता है, जिसमें अक्सर दो इडली और अंडे शामिल होते हैं. उनके नाश्ते में सब्जियां भी शामिल होती थीं.

दोपहर का खाना
दोपहर का खाना आमतौर पर दोपहर 1 बजे के आस-पास खाते हैं. इसमें घर का बना खाना होता है, जिसमें ताजी सब्जियां शामिल होती हैं. विजय अपनी डाइट में फल भी शामिल करते हैं और संतुलित खाने को प्राथमिकता देता है.

स्नैक्स में लेते हैं सलाद 
खाने के बीच में उन्हें भूख लगती है, तो विजय कुछ हल्का और सेहतमंद खाना पसंद करते हैं. वह बीच बीच में ताजा सलाद लेते रहते हैं.. वहीं खाने के बीच में वह जूस भी पीते हैं, जिससे उनकी एनर्जी बनीं रहे. 

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के बेटे की 10 तस्वीरें, 23 साल के अरिन पर्सनालिटी में नहीं हैं टाइगर- रणबीर से कम, 5वीं फोटो देख कहेंगे- फ्यूचर सुपरस्टार

रात का खाना
वह रात का खाना हल्का रखते हैं. आमतौर पर वह अपना डिनर शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच खा लेते हैं.  खाने का यह व्यवस्थित तरीका उनकी फिटनेस और पाचन को ठीक रखने के उनके लक्ष्य के अनुरूप है. प्रोटीन के अलावा वह नॉनवेज खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन वह इसे सीमित मात्रा में ही खाते हैं. नरेश कुमार के अनुसार, उनके खाने में चिकन और मछली की सीमित मात्रा होती है.  उनके ट्रेनर ने बताया कि वह नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करते हैं, जिसमें वॉक  हल्के वजन की ट्रेनिंग शामिल है. इसके अलावा, अच्छी नींद  भी लेते हैं. 

मटन बिरयानी के लिए खास लगाव
डाइट के बावजूद विजय कभी-कभी अपनी पसंद का खाना भी खाते हैं. वह मटन बिरयानी के शौकीन हैं. अक्सर चेन्नई के पास अपने पनैयूर ऑफिस में होने वाली मुलाकातों के दौरान 'विजय मक्कल अय्यकम' (VMI) के सदस्यों को मटन बिरयानी खिलाते हैं. 

मिठाइयों के लिए विजय का प्यार
 विजय को पारंपरिक मिठाइयां भी बहुत पसंद हैं. एक बार एक कुकिंग शो में उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने बताया था कि उन्हें 'सक्कराई पोंगल' नाम की दक्षिण भारतीय मिठाई खास तौर पर पसंद है. उन्होंने बताया कि जब विजय चेन्नई में शूटिंग कर रहे होते थे, तो वह अक्सर यह मिठाई बनाकर उन्हें भेजती थीं. ्

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com