विज्ञापन

30 साल पहले बाहुबली की शिवगामी देवी के साथ शाहरुख खान ने किया था ये गाना, समझ नहीं पाएंगे सैड सॉन्ग है लव

चाहत नाम से शाहरुख खान की ये फिल्म साल 1996 में आई थी. इस फिल्म में शाहरुख खान, पूजा भट्ट, नसीरुद्दीन शाह, रम्या कृष्णन अहम किरदारों में थे.

30 साल पहले बाहुबली की शिवगामी देवी के साथ शाहरुख खान ने किया था ये गाना, समझ नहीं पाएंगे सैड सॉन्ग है लव
शाहरुख खान और रम्या कृष्णन के गाने को 30 साल पूरे
Social Media
नई दिल्ली:

मशहूर संगीतकार अनु मलिक ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों की यादों का हिस्सा हैं. उन्होंने अब अपने एक खास गाने 'दिल की तन्हाई को' से जुड़ी पुरानी यादें साझा की हैं. फिल्म 'चाहत' के इस लोकप्रिय गाने के 30 साल पूरे होने पर उन्होंने शाहरुख खान के अभिनय और उनके शानदार एक्सप्रेशन की तारीफ करते हुए बताया कि किस तरह अभिनेता ने इस गाने को एक अलग पहचान दी. अनु मलिक ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'चाहत' के इसी गाने का एक वीडियो साझा किया. वीडियो में शाहरुख खान अपने भावनात्मक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ अनु मलिक ने लिखा, ''शाहरुख, आपके एक्सप्रेशन ने मेरे गाने 'दिल की तन्हाई को आवाज बना लेते हैं' को एक बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया. आप कल भी, आज भी और कल भी… हमेशा के लिए यादगार रहेंगे."

उन्होंने कहा, ''30 साल बाद भी इस गाने का जादू बरकरार है. फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट हमेशा भावनाओं को समझने और उन्हें संगीत के जरिए खूबसूरती से पेश करने का हुनर रखते थे.'' अनु मलिक ने इस गाने के गायक कुमार सानू की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ''कुमार सानू की आवाज और उनका सफर बेहद खास रहा है. कुछ गाने सिर्फ सुनने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे लोगों की यादों और भावनाओं का हिस्सा बन जाते हैं. 'दिल की तन्हाई को' भी ऐसा ही गाना है, जो सालों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.''

बता दें कि 'दिल की तन्हाई को' साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'चाहत' का लोकप्रिय गाना है. फिल्म में शाहरुख खान, पूजा भट्ट, नसीरुद्दीन शाह, रमीया कृष्णन और अनुपम खेर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म में शाहरुख खान ने रूप सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था, जबकि पूजा भट्ट ने पूजा सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई थी. फिल्म में दोनों के बीच की प्रेम कहानी को दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें: 'सुंदर दिखती हो, वजन कम करो' निरहुआ से ऐसी बातें सुन रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, मां से बोलीं दुख हो रहा सब सुनकर

साल 2013 में शाहरुख खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म 'चाहत' के अधिकार भी हासिल किए थे. इसके अलावा इस फिल्म का ओड़िया भाषा में साल 2009 में 'प्रेम रोगी' नाम से रीमेक भी बनाया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Ramya Krishnan, Anu Malik, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com