विज्ञापन

बारिश में रोमांटिक कर देगा आमिर-रानी का यह कल्ट गाना, 28 साल बाद आया रीमेक, कुमार सानू-अलका याग्निक ने दी थी आवाज

मशहूर सिंगर कुमार सानू ने 1998 की सुपरहिट फिल्म 'गुलाम', जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे.  फिल्म के आइकॉनिक गाने "आंखों से तूने ये क्या कह दिया" की रिकॉर्डिंग को याद करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही पता था कि इस धुन में कुछ खास बात है.

बारिश में  रोमांटिक कर देगा आमिर-रानी का यह कल्ट गाना, 28 साल बाद आया रीमेक,  कुमार सानू-अलका याग्निक ने दी थी आवाज
बारिश में रोमांटिक कर देगा आमिर-रानी का यह कल्ट गाना
नई दिल्ली:

मशहूर सिंगर कुमार सानू ने 1998 की सुपरहिट फिल्म 'गुलाम', जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे.  फिल्म के आइकॉनिक गाने "आंखों से तूने ये क्या कह दिया" की रिकॉर्डिंग को याद करते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही पता था कि इस धुन में कुछ खास बात है.  कुमार सानू ने आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के लिए इस गाने के नए वर्शन "आंखों से तूने" का वीडियो शेयर किया.  उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद भी इस सदाबहार क्लासिक गाने को उसी प्यार और सम्मान के साथ सराहे जाते देखना दिल को छू लेने वाला है.

कुमार सानू ने लिखा, "कुछ गाने हमेशा आपके साथ रहते हैं. जब मैंने पहली बार 'गुलाम' के लिए "आंखों से तूने ये क्या कह दिया" रिकॉर्ड किया था, तो मुझे लगा था कि यह कुछ खास है. इतने सालों तक इसे पसंद किया जाना और अब नई पीढ़ी के बीच इसे नई पहचान मिलना बहुत मायने रखता है."

यह भी पढ़ें- शारदा सिन्हा नहीं, इस मशहूर सिंगर ने की थी पहले छठ पूजा गाने की रिकॉर्डिंग, मिला था 'पद्मश्री' सम्मान, कहलाती थीं बिहार कोकिला

उन्होंने आगे कहा, "किसी क्लासिक गाने को इतने प्यार और सम्मान के साथ नए अंदाज में पेश होते देखना हमेशा दिल को छू लेने वाला होता है. नई टीम ने इस सदाबहार धुन में नई ऊर्जा भरने का शानदार काम किया है." 'गुलाम' में आमिर खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं.  

फिल्म की कहानी सिद्धार्थ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन में अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता को अपना आदर्श मानता था. वह रोनक नाम के एक स्थानीय गैंगस्टर के खिलाफ बगावत करता है, जिसने एक बेगुनाह युवक की हत्या कर दी थी. हालांकि, उसका भाई जय उसके इन कामों को पसंद नहीं करता.

यह भी पढ़ें- 421 साल पुरानी कहानी पर बनी थी यह फिल्म, दोस्त ने लगाई आग, पति ने किया पत्नी का मर्डर, कहलाई कल्ट क्लासिक, मिले कई अवॉर्ड

वहीं, राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' की बात करें तो यह फिल्म एक एक्टर के क्रिकेट सट्टेबाजी के कर्ज के बारे में है, जिसकी वजह से उसे एक खतरनाक डेडलाइन का सामना करना पड़ता है. अपनी बहन के बारे में उसके झूठ की वजह से लंदन में एक ऐसी शाम शुरू होती है जिसमें कन्फ्यूज्ड अपराधी, बिगड़े हुए क्राइम और अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, निहारिका एनएम, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी अनेजा वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज़ेह और देव बी अग्रवाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghulam Songs, Ghulam Movie Online, Aamir Khan Song, Aankhon Se Tune Kya Keh Diya, Aankhon Se Tune Ye Kya Keh Dia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com