बॉलीवुड की रोमांटिक-ब्लॉकबास्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज को 38 साल पूरे हो चुके हैं. इस फिल्म में आमिर खान के पिता धनराज सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप ताहिल ने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे आमिर खान से एक समारोह में मिलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने फिल्म का गाना 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' ऐड किया. अभिनेता ने पोस्ट के जरिए बताया कि जब उन्होंने यह फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र महज 31 साल थी.
इतना पसंद आया पहला सीन की साइन कर ली फिल्म
अभिनेता ने बताया कि उस दौरान उन्हें स्क्रिप्ट इतनी अच्छी लगी थी कि उन्होंने उम्र के इस छोटे अंतर की परवाह नहीं की. अभिनेता ने लिखा, "मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि मैं आमिर के पिता का रोल निभाने के लिए बहुत छोटा हूं. फिल्म की स्क्रिप्ट पहली ही सीन से इतनी दमदार थी कि मैंने बिना सोच-समझकर खुद को इस रोल में झोंक दिया. आज मुझे खुशी है कि मैंने उस समय ज्यादा दिमाग नहीं लगाया और इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बना."
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
1988 में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म में आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में दिलीप ताहिल ने आमिर खान (राज) के पिता, धनराज सिंह, का किरदार निभाया था. 31 साल की उम्र होने के बावजूद, अभिनेता ने अपना किरदार इतने प्रभावशाली ढंग से निभाया कि यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई. मंसूर खान द्वारा निर्देशित और नासिर हुसैन द्वारा निर्मित, यह एक आधुनिक 'रोमियो-जूलियट' जैसी दुखद प्रेम कहानी है. यह फिल्म अपने गानों, सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी लोकप्रिय है.
पापा कहते हैं...गाने में नजर आई थीं आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता
Imdb पर दी गई जानकारी के मुताबिक सुपरहिट गाने "पापा कहते हैं" के आखिर में, राज (आमिर खान) एक लड़की के पास जाता है और गाता है, "मेरा को सपना है एक चेहरा...आंखों में जादू, होठों में प्यार". वह लड़की कोई और नहीं बल्कि रीना दत्ता थीं, जो उस समय आमिर खान की पत्नी थीं. उनकी नई-नई शादी हुई थी और वह बस यूं ही आमिर से मिलने सेट पर आई थीं. यहीं वो इस गाने का हिस्सा बन गईं. तस्वीरें देखेंगे तो तुरंत पहचान जाएंगे आप.

देखा आपने कैसे मजाक मजाक में हुआ था रीना दत्ता का स्क्रीन डेब्यू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं