भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस, जिन्हें बॉलीवुड के मिस हवा-हवाई के नाम से भी जाना जाता है. आप समझ ही गए होंगे कि हम किस की बात कर रहे हैं. जी हां, भारतीय सिनेमा में खूब सफलता पाने वाली श्रीदेवी, जिनका नाम आज भी बहुत ही सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी शानदार अभिनय कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी. लेकिन उन्होंने 15 साल की उम्र में अपने से बड़े एक्टर के साथ रोमांटिक रोल प्ले किया था.
15 साल की श्रीदेवी ने 55 साल के एक एक्टर के साथ किया रोमांस

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरूआत साउथ फिल्मों से की थी. इसके बाद वो धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों में आई और फिर उन्होंने वो किया, जो आजतक शायद ही कोई कर पाया हो. श्रीदेवी ने महज 15 साल की उम्र में अपने से लगभग 40 साल बड़े सुपरस्टार एनटी रामाराव के साथ एक रोमांटिर किरदार प्ले किया था? मतलब की श्रीदेवी ने अपनी उम्र से 40 साल बड़े हीरो के साथ गाने की शूटिंग की थी. इतना ही नहीं, कुछ साल पहले वो उन्हीं की पोती का रोल भी निभा चुकी थीं.
कौन सा था गाना
हिंदी सिनेमा में आने से पहले श्रीदेवी ने साउथ फिल्मों में अपनी पहचान बना ली थीं. साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'वेटागाडु' में उन्होंने NTR के साथ लीड रोल प्ले किया था. उस समय श्रीदेवी की उम्र करीब 15-16 साल थी, जबकि एनटी रामाराव लगभग 55 वर्ष के थे. इस फिल्म के गाने 'आकु चाटु पिंदे ताडे' में श्रीदेवी ने NTR के साथ बारिश में भीगते हुए इस गाने को शूट किया था. सफेद साड़ी में श्रीदेवी ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे थे. जिसने उस दौर में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था.
गाने को लेकर हुई थी सबसे ज्यादा चर्चा, फिर भी रही हिट

फिल्म के फेमस गाने 'आकु चाटु पिंदे ताडे' रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था. बारिश में शूट किए गए इस रोमांटिक गाने में श्रीदेवी और एनटी रामाराव की केमिस्ट्री लोगों को देखने को मिली थी, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया. हालांकि ये गाना काफी हिट हुआ था. लेकिन कई लोगों ने उनकी उम्र के बीच के अंतर को लेकर कई सवाल भी उठाए.
लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और इसका ये गाना भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया.
NTR की पोती का भी निभाया है किरदार
श्रीदेवी ने इसके पहले साल 1972 में आई फिल्म बड़ी पंथुलु में एनटी रामाराव की पोती का किरदार निभाया था. कुछ ही सालों बाद वो बड़े पर्दे पर एनटी की प्रेमिका के रूप में नजर आईं. यही वजह थी कि इस फिल्म का कास्टिंग के बारे में आज भी सिनेमा जगत में किया जाता है.
इस फिल्म की सफलता का असर श्रीदेवी के करियर पर भी पड़ा. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक साउथ की कई बढ़ी फिल्मों में काम किया और इसके बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा.
बॉलीवुड में रखा कदम

इस फिल्म के साथ ही साल 1978/79 में उन्होंने पहली बॉलीवुड फिल्म सोलहवां सावन से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद साल 1983 में फिल्म हिम्मतवाला से जबरदस्त पहचान मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं