विज्ञापन

90s में रातों रात स्टार बना यह एक्टर, 11 दिनों में साइन की 47 फिल्में, खत्म हुआ स्टारडम तो पैसे के लिए शादी-पार्टी में गाकर की कमाई

हिंदी सिनेमा ने कई ऐसे सितारों को पर्दे से आते-जाते देखा, जिन्होंने एक झटके में अपार सफलता हासिल की और फीमेल फैंस के दिलों पर राज किया.  हम बात कर रहे हैं राहुल रॉय की.

90s में रातों रात स्टार बना यह एक्टर, 11 दिनों में साइन की 47 फिल्में, खत्म हुआ स्टारडम तो पैसे के लिए शादी-पार्टी में गाकर की कमाई
90s में रातों रात स्टार बना यह एक्टर
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा ने कई ऐसे सितारों को पर्दे से आते-जाते देखा, जिन्होंने एक झटके में अपार सफलता हासिल की और फीमेल फैंस के दिलों पर राज किया.  हम बात कर रहे हैं राहुल रॉय की, जिनका हेयर स्टाइल, मासूम चेहरा और लवरबॉय इमेज ने सबका दिल धड़का दिया. उनकी फिल्म 'आशिकी' साल 1990 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही और 6 महीनों तक लगातार सिनेमाघरों में चली. इतनी सुपरहिट फिल्म देने के बाद भी आज राहुल रॉय छोटे बजट की फिल्मों में काम करके अपना गुजारा कर रहे हैं.

9 फरवरी को जन्मे राहुल रॉय ने महेश भट्ट की 'आशिकी' फिल्म से ही अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां पहली फिल्म के लिए उन्हें 30 हजार रुपये मिले थे, जबकि एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की फीस अभिनेता से ज्यादा थी. पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई और फिल्म के गाने भी लोगों की जुबान पर रहे. कहा जाता है कि 1990 के समय फिल्म के गानों की सबसे ज्यादा एल्बम मार्केट में बेची गई थीं और आलम ये था कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का क्रेज भी अभिनेता के आगे कम आंक जाने लगा.

हालांकि, कहते हैं कि किस्मत कब पलट जाए कहा नहीं जा सकता और एक गलती से अभिनेता का करियर चौपट हो गया. 'आशिकी' के बाद राहुल का स्टारडम इतना बढ़ गया कि उन्होंने बिना सोचे-समझे आनन-फानन में 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कर डाली. फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई और ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं. एक हिट देने के बाद अभिनेता के करियर में फ्लॉप फिल्म की बाढ़ आ गई. उन्होंने बैक टू बैक 'गजब तमाशा', 'सपने साजन के', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'गुमराह', 'नसीब', 'दिलवाले कभी न हारे', और 'बारिश' जैसी फ्लॉप फिल्में दीं.

राहुल की लोकप्रियता का ग्राफ जितनी तेजी से ऊपर गया, उतनी ही तेजी से नीचे भी आया. चॉकलेटी चेहरे और स्टाइलिश जुल्फों ने उन्हें पहचान जरूर दी, लेकिन दमदार अभिनय की कमी भी नजर आई. अकेले दम पर फिल्म को हिट करने की काबिलियत पर भी सवालिया निशान थे. वहीं, फ्लॉप फिल्मों के बीच अभिनेता शारीरिक बीमारियों से भी परेशान रहने लगे और धीरे-धीरे सिनेमा की पर्दे से गायब होते गए. बाद में वे कई छोटे प्रोजेक्ट में नजर आए. साल 2020 में शूटिंग के दौरान आए ब्रेन स्ट्रोक ने उनकी जिंदगी बदल दी. कई साल अस्पताल के बिस्तर पर बिताने के बाद उन्हें हर तरीके से स्ट्रगल करना पड़ा. 

'बिग बॉस' में आकर अपनी किस्मत आजमाने वाले राहुल रॉय अब अभिनेता कम बजट की फिल्मों में दिखते हैं. बीते साल अक्टूबर के महीने में उनकी 'अगर' नाम की फिल्म रिलीज हुई है. फिल्मों के अलावा शादी और फंक्शन में हिस्सा लेकर भी अपना गुजारा कर रहे हैं.

शादी में गाते हुए वीडियो हुआ था वायरल 
हाल ही में 'आशिकी' फेम राहुल रॉय का बिहार की एक शादी में गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था.  शादी समारोह में वह अपनी फिल्म का मशहूर गाना 'सांसों की जरूरत है' गाते और गिटार बजाते हुए वायरल हुए थे.  फैंस ने उनकी सराहना करने के साथ ही चिंता भी जताई.  वीडियो को देखकर यूजर्स ने उनकी वर्तमान आर्थिक स्थिति पर दुख व्यक्त किया, वहीं अन्य ने मेहनत से कमाने के लिए उनका समर्थन किया.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Roy, Rahul Roy Aashiqui, Rahul Roy Aashiqui 1990, Rahul Roy Affair, Rahul Roy Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com