विज्ञापन

66 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें थे 12 गाने, मर गई अनारकली लेकिन सुपरहिट हो गए सभी 12 के बारह सॉन्ग, बनने में लगे 16 साल, आज भी सदाबहार

बॉलीवुड में एक फिल्म बनी जिसको बनाने में 16 साल लगे, इस फिल्म ने इतिहास रच दिया और कई रिकॉर्ड्स बनाए. 12 गानों के साथ आज भी ये फिल्म और इसके गाने लोगों के जहन में जिंदा हैं.

66 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें थे 12 गाने, मर गई अनारकली लेकिन सुपरहिट हो गए सभी 12 के बारह सॉन्ग, बनने में लगे 16 साल, आज भी सदाबहार
16 साल में बनी फिल्म, 12 गानों के साथ आज भी है एवरग्रीन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं इसको बनने में 16 साल लगे थे. इस फिल्म को रिलीज हुए 66 साल हो गए हैं लेकिन फिल्म का जादू आज भी कम नहीं हुआ है. अमूमन फिल्मों को बनने में 2-3 साल लगते हैं लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद पता लगता है कि इस फिल्म को बनने में 16 साल क्यों लगे. इस फिल्म के डायरेक्टर के. आसिफ को बॉलीवुड का जुनूनी डायरेक्टर कहा जाता था, उन्होंने इस फिल्म को बनाने में 16 साल लगा दिए, लेकिन फिल्म ऐसी बनाई कि सालों बाद भी फिल्म का जादू लोगों पर उसी तरह से बरकरार है.

इस फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे. इसमें मधुबाला ने अनारकली का रोल निभाया था. बता दें कि फिल्म के साथ ही उसके गाने भी बेहद यादगार हैं. इस फिल्म में कुल 12 गाने थे. सभी गानों को लोगों ने पसंद किया था. सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि इसके गाने भी लोगों के दिलो में अपनी जगह बनाए हुए हैं. 

12 गानों ने बना दिया फिल्म को खास

बता दें कि इस फिल्म के सभी गाने के बोल शकील बदीयूनी ने लिखे थे और इन गानों का संगीत नौशाद ने तैयार किया था. इन गानों में लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, शमशाद बेगम और उस्ताद बड़े गुलाम अली खान जैसे दिग्गजों की आवाज सुनाई दी. तो चलिए जानते हैं वो 12 गानें और उनके पीछे छिपी कहानी. 

1. मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे

मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे गाना लोगों को खूब पसंद आया था. आज भी सदाबहार गानों की लिस्ट में ये गाना शामिल रहता है. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था.

ये भी पढ़ें: 56 साल पुराना वो गाना जिसका हीरो भी मर गया, हीरोइन भी मर गई, इश्क में खाई ऐसी ठोकर, लता मंगेशकर की आवाज में यह गाना आशिकों की दिलों की पुकार

2. प्यार किया तो डरना क्या

प्यार किया तो डरना क्या ये गाना फिल्म के सबसे ज्यादा चर्चित सॉन्ग में से एक था. इस गाने को मधुबाला पर फिल्माया गया था. इस गाने की रिकॉर्डिंग भी बहुत खास तरीके से हुई थी. गाने में गूंज की आवाज लाने के लिए लता मंगेशकर ने इसे स्टूडियो के बाथरूम में गाया था. वहीं ऐसा भी बताया जाता है कि इस गाने के बोल को शकील बदायूंनी ने कई बार लिखा था. 

3. मोहम्‍मत की झूठी कहानी पे रोए

2 मिनट 40 सेकेंड का ये गाना मधुबाला पर फिल्माया गया था. इसमें मधुबाला जंजीर में जकड़ी हुई इस गाने को गाती हैं. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था. 

4. हमें काश तुमसे मोहब्बत न होती 

 3 मिनट 8 सेकेंड के इस गाने में मधुबाला और दिलीप कुमार पर फिल्माया गया था. इस गाने में दर्द है जो इसके बोलों और संगीत से झलक रही है. इस गाने को लता मंगेशकर जी ने गाया था. 

5. बेकस पे करम कीजिए

3 मिनट 52 सेकेंड के इस गाने को मधुबाला पर फिल्माया गया जिसमें वो जंजीरों में जकड़ी हुई है. इस गाने को भी लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था. 

6. तेरी महफिल में किस्मत आजमाकर - लता मंगेशकर, शमशाद बेगम व समूह
7. ये दिल की लगी कम क्या होगी -लता मंगेशकर 
8. ऐ इश्क ये सब दुनियावाले -लता मंगेशकर
9. खुदा निगहबान हो तुम्हारा -लता मंगेशकर 
10. ऐ मोहब्बत जिंदाबाद -मोहम्मद रफी 
11. प्रेम जोगन बनके -उस्ताद बड़े गुलाम अली खान
12. शुभ दिन आयो राज दुलारा -उस्ताद बड़े गुलाम अली खान

मधुबाला का निधन फिल्म के बाद हुआ

बता दें कि ये फिल्म मधुबाला की जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी कहानी है. फिल्म में वो अनारकली के किरदार में नजर आईं और इस किरदार को उन्होंने यादगार बना दिया. उनका निधन 1969 में हुआ, यानी फिल्म रिलीज होने के करीब 9 साल बाद. इस फिल्म और गाने आज भी बजते हैं तो मधुबाला की खूबसूरती की बात हर कोई करता है. 

मुगल-ए-आजम सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि हिंदी सिनेमा का एक ऐसा हिस्सा है जिसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ है. फिल्म में सभी का अभिनय, संगीत, सेट और हर डॉयलॉग अपने साथ एक कहानी लेकर आता है. यही वजह है कि 66 साल बाद भी न तो ये फिल्म पुरानी लगती है और न ही इसके गाने.

ये Video भी देखें: बिग बॉस में जा रही हैं रिया अहीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi News, Hindi Songs, Mughal E Azam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com