विज्ञापन

27 साल पुराना ये गाना आज भी शादियों की शान, 5 सिंगर्स ने दी थी आवाज, सलमान-सैफ ने दुल्हन का किया था शानदार वेलकम

27 साल पहले आया गाना 5 सिंगरों ने अपनी आवाज का चलाया था जादू, आज भी दुल्हन के स्वागत में हर ससुराल में बजता है ये गीत.

27 साल पुराना ये गाना आज भी शादियों की शान, 5 सिंगर्स ने दी थी आवाज,  सलमान-सैफ ने दुल्हन का किया था शानदार वेलकम
दुल्हन के ससुराल में स्वागत पर जरूर बजता है ये गाना
नई दिल्ली:

शादी-ब्याह के माहौल में रौनक तो बॉलीवुड के पुराने गानों से ही बनती है, ऐसा हो ही नहीं सकता है कि कोई भी फंक्शन इन गानों के बिना पूरा हो पाए. खासकर 90 के दशक के गानों की बात करें तो, इनको सुनते ही खूब सारी मस्ती याद आ जाती है. अब बात जब शादी की होती है तो दुल्हा-दुल्हन के लिए गानों की तो लंबी लिस्ट आ जाती है. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो दुल्हन के ससुराल आने पर जरूर बजाया जाता है. दुल्हन जब नए घर में आती है तो उसको अपने घर के हर सदस्य के बारे में जानना होता है. ऐसे में ये गाना बिल्कुल परफेक्ट फिट होता है. तो चलिए जानते हैं दुल्हन के स्वागत वाला वो गाना जो उसके स्वागत के बाद जरूर बजता है. 

दुल्हन को मिलवाया जाता है पूरे परिवार से

हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ है' के गाने 'सुनो जी दुल्हन एक बात सुनो जी' की, इस गाने को आए करीब 27 साल हो गए हैं. लेकिन इस गाने की मस्ती आज तक कम नहीं हुई है. इस गाने की खास बात है इसका अंदाज. गाने में नई-नई दुल्हन को उसके परिवार के हर सदस्य के बारे में बताया जाता है और मिलवाया जाता है. गाने की शुरुआत घर के मुखिया रामकिशन यानी अलोक नाथ से होती है. इसके बाद सासू मां, ननद-नंदोई, देवर और परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में बहुत ही मजेदार अंदाज में दुल्हन को बताया जाता है.

गाना सिर्फ लोगों के परिचय तक ही सीमित नहीं रहता है. हर किरदार की अपनी अलग मस्ती दिखाई जाती है. इस गाने के बोल, संगीत इसे खास बनाते हैं. ये गाना असली भारतीय परिवार में नई दुल्हन के स्वागत के लिए बिल्कुल परफेक्ट बैठता है.

पांच दिग्गजों ने गाया गाना

इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण, सोनू निगम, रूप कुमार राठौड़ और प्रतिमा राव ने अपनी आवाज से सजाया था. पांच अलग-अलग सिंगर्स की आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया. गाने का संगीत राम-लक्ष्मण ने दिया था, जबकि इसके बोल रवींद्र रावल ने लिखे थे. इस पारिवारिक फिल्म के दूसरे गानों की तरह इस गाने में भी परिवार और रिश्तों को बहुत आसान और मजेदार अंदाज में पेश किया गया है, जिससे लोग खुद को कनेक्ट कर पाते हैं. इसलिए सालों बाद भी इस फिल्म के हर गानें लोगों को बेहद पसंद आते हैं.  

आज भी क्यों याद आता है?

'हम साथ-साथ हैं' की पूरी कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आपस में बहुत प्यार से रहते हैं. लेकिन कुछ बाहरी लोगों के वजह से आपस में दूरियां आ जाती हैं. बात करें सुनो जी दुल्हन गाने की तो इसमें (साधना) की शादी मोहनीश बहल (विवेक) से होती है और उनके स्वागत में इस गाने को फिल्मया जाता है. गाने में किसी एक स्टार पर फोकस करने के बजाय पूरे परिवार को जगह दी गई है. यही वजह है कि आज भी जब ये गाना बजता है तो लोगों को बड़े परविरा और घर में होने वाली शादी और नोकझोंक याद आ जाती है. 

ये भी पढ़ें: 27 साल पुराना शादी का वो गाना, कविता-उदित-कुमार सानू ने घोली थी मिठास, देसी रंग में रंगी तब्बू-करिश्मा-सोनाली ने बनाया यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Hum Saath Saath Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com