विज्ञापन

58 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे देखकर लड़कियां काजल लगाने से कतराने लगी थीं, आशा-शमशाद की आवाज ने मचा दिया था धमाल

58 साल पहले रिलीज हुआ एक गाना जिसके बाद लड़कियों को काजल लगाने से लगने लगा था डर. सालों बाद भी हर शाकी फंक्शन में लोग करते हैं इस गाने पर डांस . आशा भोसले और शमशाद बेगम की जुगलबंदी ने बनाया गाने को खास.

58 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे देखकर लड़कियां काजल लगाने से कतराने लगी थीं, आशा-शमशाद की आवाज ने मचा दिया था धमाल
58 साल पहले इस गाने के बाद लड़कियों को काजल लगाने से लगने लगा था डर
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जो सालों बाद भी पुराने नहीं हुए हैं. खासकर 60-70 दशक के गानों को पसंद करने वाले लोगों की प्लेलिस्ट में आशा भोसले के गाने जरूर होते हैं. आशा भोसले ने अपने संगीत करियर में कई शानदार नगमे दिए हैं. इमोशनल से लेकर के शादी-फंक्शन के गाने भी उनकी लिस्ट में शामिल रहते हैं. 

आशा भोसले ( Asha Bhosle) के कुछ ऐसे गाने भी हैं जो दशकों से लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसको सुनते ही लोगों के पैर थिरकने लगते हैं. इस गाने की धुन ऐसी है कि 58 साल बाद भी इस गाने का जादू कम नहीं हुआ है. गाने की धुन, मजेदार बोल और सबसे खास इसका अंदाज, आज भी लोगों को खूब पसंद आता है.

प्रेमी-प्रेमिका के प्यार को करता है बयां

ये गाना एक प्रेमी और प्रेमिका को नोकझोक और प्यार को दर्शाता है. इस गाने के बोल एस. एच. बिहारी यानी शम्सुल हुदा बिहारी ने लिखे थे. वहीं इस गाने का संगीत ओ. पी. नैय्यर यानी ओमकार प्रसाद नैय्यर ने तैयार किया था जिसे आशा भोसले और शमशाद बेगम की जुगलबंदी ने इस गाने को यादगार बनाया. 

काजल और मोहब्बत की कहानी ने जीता दिल

ये गाना 1968 में आई सुपरहिट फिल्म किस्मत का है, जिसके बोल हैं- कजरा मोहब्बत वाला, अखियों मे ऐसा डाला ( Kajra Mohabbat Wala, Akhiyon me Aisa Dala). इस गाने को एक्टर बिस्वजीत और एक्ट्रेस बबीता पर फिल्माया गया था. गाने में काजल, इश्क और छेड़छाड़ को जिस मजेदार अंदाज में पेश किया गया, वह उस दौर के दर्शकों को खूब भाया.

क्या है गाने की खासियत 

इस गाने के बोल, संगीत के अलावा इसका वीडियो भी बेहद अलग है. इस गाने के वीडियो में एक्टर बिस्वजीत ने महिला का किरदार निभाया था- उन्होंने ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर काजल लगाकर एक महिला के अंदाज में डांस किया था. वहीं एक्ट्रेस बबीता ने गाने में पुरुष का किरदार निभाया, वो कुर्ता और नेहरू जैकेट पहने नजर आईं और बिस्वजीत को रिझाने की कोशिश करती दिखीं. उस समय पर इस तरह अलग अंदाज वाले गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था.

गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने के आने के बाद से लोगों के बीच काजल को लेकर खूब चर्चा हुई. गाने के बोल, संगीत और वीडियो लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. बॉलीवुड के इतिहास में बिस्वजीत उन एक्टर्स में से एक थे, जिन्होंने पर्दे पर पहली बार एक्ट्रेस का किरदार निभाया था. यही वजह है कि 'कजरा मोहब्बत वाला' सिर्फ एक हिट गाना नहीं रहा, बल्कि अपने अनोखे फिल्मांकन की वजह से भी याद किया जाता है.

आज भी नहीं पुराना हुआ गाने का अंदाज

आज भी शादी-पार्टी से लेकर स्टेज परफॉर्मेंस तक यह गाना आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है. कई दशक के बाद भी लोग इस गाने को उसी उत्साह से सुनते हैं. यही वजह है कि 'कजरा मोहब्बत वाला' आज भी हिंदी सिनेमा के सदाबहार गानों में गिना जाता है.

क्या है किस्मत की कहानी?

फिल्म की कहानी एक एक संगीतकार के गिटार में छिपे अहम सबूतों के पीछे खतरनाक गैंगस्टर के पड़े होने से शुरू होती है. जान बचाने के लिए भागते हुए विक्की की मुलाकात अमीर युवती रोमा से होती है. दोनों अपराधियों से बचते हुए रोमांचक सफर पर निकल पड़ते हैं. गिटार में छिपा राज पूरे गैंग को बेनकाब कर सकता है, इसलिए हर कोई उनके पीछे पड़ा है. कहानी में लगातार सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलता है, जहां हर मोड़ पर नए खतरे और चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं. फिल्म किस्मत 1968 में रिलीज हुई एक हिंदी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है. जिसे मनमोहन देसाई ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में विश्वजीत, बबीता ने काम किया है.

ये Video भी देखें: ट्रेटर्स 2 की विनर्स का इंटरव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Songs, Hindi News, Asha Bhosle Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com