विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2019

सुष्मिता सेन को चैलेंज करना इन लड़कों को पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने यूं कर डाला सबको हैरान...देखें वायरल Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को जब कुछ लड़कों ने डांस के लिए चैलेंज किया तो एक्ट्रेस ने ऐसा डांस करके सबको हैरान कर डाला.

Also Read in
सुष्मिता सेन को चैलेंज करना इन लड़कों को पड़ा भारी, एक्ट्रेस ने यूं कर डाला सबको हैरान...देखें वायरल Video
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को इन लड़कों ने दिया डांस चैलेंज
  • सुष्मिता सेन को इन लड़कों ने दिया डांस चैलेंज
  • एक्ट्रेस ने इस अंदाज में कर दिया सबको हैरान
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में, उनका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में कुछ लड़के सुष्मिता को डांस चैलेंज (Dance Challenge) देते नजर आ रहे हैं, इस पर एक्ट्रेस अपने अंदाज में उन लड़कों को चैलेंज का जवाब दे रही हैं. इंटरनेट पर  वायरल हो रहे इस वीडियो में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Video) अपनी सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना (Main Hoon Na)' के गाने 'तुमसे मिलके कैसा है ये हाल' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. सुष्मिता का डांस देखकर वहां मौजूद भीड़ भी हैरान रह जाती है. 

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ट्वीट, कहा- अपना मैनीक्योर खराब करके...

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के इस डांस चैलेंज वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में दिखा जा सकता है कि कैसे पहले तो ये लड़के सुष्मिता को डांस चैलेंज देते हैं और जब एक्ट्रेस डांस कर देती हैं तो खुद भी मस्ती में नाचने लगते हैं. जिसके बाद सुष्मिता (Sushmita Sen) सबको गले लगा लेती हैं.

Bigg Boss: दुप्पटा ओढ़ सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल संग पाया गिद्दा, देखें बिग बॉस का यह अनदेखा Video

 इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन कैजुअल अंदाज में काफी खूबसूरत लग रही हैं. फैन्स एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं. बता दें, पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को डेट कर रही हैं. अक्सर इन दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Dance Video, Sushmita Sen Video, Boys Challenge Sushmita Sen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com