विज्ञापन

Netflix और Prime Video की इन 5 सीरीज का धमाल, पहली वाली को तो 1.3 अरब मिनट तक देखा गया

आज के समय में OTT लोगों की पहली पसंद बन गया है. इस पर आने वाली फिल्में और सीरीज लोगो को बेहद पसंद आते हैं. यहां पर हम आपको बताएंगे वो 5 सीरीज जिनको 11-17 सिंतबर के बीच सबसे ज्यादा वॉच टाइम मिला है.

Netflix और Prime Video की इन 5 सीरीज का धमाल, पहली वाली को तो 1.3 अरब मिनट तक देखा गया
इस हफ्ते OTT पर क्या देखा गया सबसे ज्यादा?
नई दिल्ली:

आज के समय में ओटीटी का बोलबाला है, अमूमन लोग थिएटर से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंदीदा फिल्मों और वेब सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं. बीते कुछ समय से ओटीटी, दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है. यही वजह है कि अब थिएटर पर रिलीज हुई फिल्म भी कुछ समय बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जाती है. ओटीटी पर हर हफ्ते दर्शकों की पसंद बदलती रहती है, लेकिन इस बार कुछ नई और पॉपुलर सीरीज ने जबरदस्त पकड़ बनाई है. 11 से 17 सितंबर के बीच बोर्डरुम (Boardroom) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक चार्ट शेयर किया, जिसमें पांच सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया. इस लिस्ट में प्राइम वीडियो से लेकर के नेटफ्लिक्स की सीरीज शामिल हैं. आइए जानते हैं टॉप वॉच टाइम वाली सीरीज की लिस्ट.

1. 'Reacher 4' ने मचाई धूम, 1.3 अरब मिनट देखा गया

लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है Reacher Season 4, दिए गए चार्ट के मुताबिक इसे करीब 1.3 अरब मिनट देखा गया है. इस सीरीज में एलन रिचसन एक बार फिर जैक रीचर के रोल मे नजर आए हैं. सीरीज का चौथा सीजन ली चाइल्ड (Lee Child) की किताब Gone Tomorrow पर बेस्ड है. कहानी में एक सबवे में एक परेशान अजनबी से हुई मुलाकात रीचर को एक खतरनाक साजिश में खींच लेती है. रीचर के सीजन 4 में Season 4 में सिडेल नोएल , क्रिस्टोफर रोड्रिगेज-मार्क्वेट, एग्नेज़ मो ,अंग्गुन, केविन वीसमैन, मार्क ब्लूकास और करेन क्वांग-चिप जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है. 

2. मर्डर मिस्ट्री 'The Perfect Lie' को मिले 942.8 मिलियन मिनट

दूसरे नंबर पर आती है नेटफ्लिक्स की डच सीरीज The Perfect Lie है, इस वेब सीरीज को 942.8 मिलियन मिनट देखा गया. नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को 10 सितंबर को रिलीज किया गया. 7 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी चार ऐसे कपल्स के इर्द-गिर्द है, जिनकी जिंदगी एक घर में लगी आग के बाद बदल जाती है और उनमें से एक की मौत हो जाती है. इस सीरीज में लोस हेवरकोर्ट, ट्यून लुइज्क्स, रिफ़का लोडिज़ेन और रेमको व्रिजडैग ने काम किया है.  ये सीरीज  Saskia Noort के नॉवेल The Dinner Club पर बेस्ड है. 

3. 'Crew Girl' ने तीसरे नंबर पर बनाई जगह

नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज क्रू गर्ल ने 936.9 मिलियन मिनट के साथ तीसरे नंबर पर है. Netflix की इस 8 एपिसोड की सीरीज में मिकु मार्टिन्यू, सैमुअल ब्रॉन  और काइल क्लार्क हैं. कहानी टीगन ताओ नाम की रोवर की है, जिसकी जिंदगी परिवार से जुड़े विवाद के बाद पूरी तरह से बदल जाती है.

4. The Secret Lives of Mormon Wives 

चौथे नंबर पर Hulu पर आई सीरीज The Secret Lives of Mormon Wives के सीजन 5 ने जगह बनाई है, इस सीजन को अब तक 929.6 मिलियन मिनट का वॉच टाइम मिला है.  इसमें टेलर फ्रेंकी पॉल , जेनिफर एएफ्लेक, जेस्सी, व्हिटनी लेविट जैसी कई लेडीज नजर आई हैं. 

<

5. Neagley

वहीं प्राइम वीडियो पर Neagley ने 899.3 मिलियन मिनट के साथ पांचवे नंबर पर जगह बनाई. ये रीचर का स्पिन-ऑफ है, जिसमें मारिया स्टेन ने फ्रांसिस नीगली का रोल प्ले किया है. आठ एपिसोड की ये सीरीज16 सितंबर को रिलीज हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix Most Watched Series, Prime Video Most Watched Movie, Bollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com