विज्ञापन
1 month ago
नई दिल्ली:

करण जौहर द्वारा होस्ट किया जा रहा 'द ट्रेटर्स 2' अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है. 21 लोगों के साथ शुरू हुए इस शो में अब तक 6 कंटेस्टेंट्स ही बचे थे. दिलीप, क्रिस्टल डिसूजा, साहिल, मल्लिका शेरावत, शालिनी पसी और रिदा. इस पूरे सीजन में ट्रस्ट, धोखे और माइंड गेम का खेल देखने के बाद आज यानी 3 सितंबर को आखिरकार विनर का खुलासा होने वाला है. इस शो का फिनाले रात 8 बजे Prime Video पर स्ट्रीम होगा.

शो के फिनाले को लेकर के फैंस के बीच में जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. सबके मन में यही सवाल है कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा और कौन आखिर वक्त पर आकर गेम को पलट देगा. अब शो में 2 ट्रेटर्स और 4 इनोसेंट बचे हुए हैं. आखिर कौन ट्रॉफी अपने नाम करेगा और कौन आखिरी वक्त पर गेम पलट देगा, इसका जवाब आज मिल जाएगा. फिनाले से पहले शो में ट्रेटर्स और इनोसेंट्स के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका है.

बता दें कि शो में आखिरी मर्डर मल्लिका शेरावत का हुआ. शो के फिनाले एपिसोड में मनी टास्क हुआ. इसके बाद शो की विनिंग राशि बढ़कर 66 लाख रुपए हो गई. सर्कल ऑफ शक में दिलीप ताहिल को बाहर निकाल दिया. इसके बाद शो में आखिर में साहिल सलाथिया, शालिनी पस्सी, रिदा थराना और क्रिस्टल डिसूजा बचे थे. इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच वोटिंग हुई. फिर से धोखे और विश्वास का गेम शुरू हुआ. सबसे पहले साहिल सलाथिया को वोट आउट कर के बाहर निकाला गया. फिर रिदा और क्रिस्टल ने शालिनी को वोट कर आउट कर दिया और इस तरह दोनों ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

इसके बाद रिदा थराना और शालिनी पस्सी ने रूम में एंट्री की और सभी फिनाले में पहुंच कर बेहद खुश दिखाई दिए.

शो में ब्रेकफास्ट टेबल पर सबसे पहेल क्रिस्टल डिसूजा और साहिल सलाथिया ने एंट्री की. अब शो में जितने भी कंटेस्टेंट बचे हैं वो एंट्री लेंगे.

ठीक 8 बजे फिनाले एपिसोड की शुरूआत हुई, जिसमें अब तक के एपिसोड्स का रीकैप दिखाया गया.

अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है, जल्द ही शो शुरू होगा और देखना होगा कि आखिर में कौन से कंटेस्टेंट्स इस खेल में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखते हैं. धोखे और विश्वास के इस खेल में आखिर जीत किसकी होगी इनोसेंट्स की या इस बार ट्रॉफी ट्रेटर्स को मिलेगी.


फिनाले कंटेस्टेंट की बात करें तो इसमें क्रिस्टल डिसूजा खेल की शुरुआत से ही एक 'ट्रेटर' थीं. शाहनील गिल के बाहर होने के बाद क्रिस्टल ने रिदा थाराना को ट्रेटर बनने का प्रस्ताव दिया था जिसे रिदा ने स्वीकार कर लिया था. खेल में जहां क्रिस्टल को उनके शांत स्वभाव और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स के लिए दर्शकों ने पसंद किया, वहीं रिदा को  एक इनोसेंट 'ट्रेटर' के तौर पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. 

शो में पहले ही दिन ट्रेटर्स ने करन सिंह मैजिक का मर्डर कर के उनको घर से निकाल दिया था. इसके बाद मुनव्वर सर्कल ऑफ शक में लोगों का शिकार हुए और शो से बाहर हो गए थे. 

The Traitors 2 Finale Update

ट्रेटर्स 2 के इस सीजन का सफर 21 लोगों के साथ 13 अगस्त को शुरू हुआ था. शो में कई बड़े नामों ने अपने गेम से दर्शकों को चौंकाया. शो में 3 ट्रेटर्स को करण जौहर ने पहले दिन चुना था. जिसमें क्रिस्टल डिसूज़ा, हरमन सिंगा और कुलु (आदित्य कुलश्रेष्ठ ) शामिल थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, The Traitors  season 2, Karan Johar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com