विज्ञापन
This Article is From May 07, 2023

The Kerala Story Box Office Collection Day 2: पहले दिन ही नहीं दूसरे दिन भी 'द केरल स्टोरी' ने की बंपर कमाई, जानें क्या रहा आंकड़ा 

The Kerala Story Box Office Collection Day 2: ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेल्वन और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा द केरल स्टोरी ने शनिवार को कमाई की है.

The Kerala Story Box Office Collection Day 2: पहले दिन ही नहीं दूसरे दिन भी 'द केरल स्टोरी' ने की बंपर कमाई, जानें क्या रहा आंकड़ा 
The Kerala Story Box Office Collection Day 2: द केरल स्टोरी ने की इतनी कमाई
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की बॉक्स ऑफिस रिलीज के बीच द केरल स्टोरी अच्छा कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है. जहां फिल्म ने पहले ही दिन 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके फैंस का दिल जीता था तो वहीं सेलेब्स द्वारा मिली फिल्म को तारीफ ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसका असर पहले वीकेंड में दिखता हुआ नजर आ रहा है. अदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ की कमाई की थी. जबकि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 12.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं दोनों दिनों का आंकड़ा मिलाकर फिल्म की कमाई 20.53 करोड़ हो गई है. इस आंकड़े को देखने के बाद उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर 25 करोड़ से कई ज्यादा की कमाई कर लेगी. 

गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की मल्टी स्टारर किसी का भाई किसी की जान 16 दिन पहले रिलीज हुई है. जबकि ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की पोन्नियिन सेल्वन का दूसरा भाग 9 दिन पहले रिलीज हुई है. हालांकि अपनी कहानी के कारण द केरल स्टोरी लोगों का ध्यान खींच रही है. 

बता दें, द केरल स्टोरी की कहानी केरल की महिलाओं के एक ग्रुप की है, जो इस्लाम में परिवर्तित होकर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया में शामिल हो जाती हैं. सुदिप्तो सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बलानी लीड रोल में नजर आ रही हैं. 

मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kerala Story, The Kerala Story Collection, The Kerala Story  news, The Kerala Story Update, The Kerala Story News, The Kerala Story Bo Collection, The Kerala Story Box Office Collection, Adah Sharma, Bollywood News, Box Office Collection,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com