टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस आमना शरीफ करीब दो दशक से ज्यादा लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. 42 साल की आमना एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी फैंस की चहेती हैं. बढ़ती उम्र के साथ एक्ट्रेस की खूबसूरती में निखार आता जा रहा है ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनके फैंस का मानना है. हालांकि, एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करने का एक फैन के तरीके ने आमना को सरप्राइज कर दिया. एक हालिया इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैन के अजीबो-गरीब कॉम्प्लिमेंट का किस्सा शेयर किया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
खूबसूरती को लेकर फैन का अजीब कमेंट
एक्ट्रेस आमना शरीफ ने हालिया इंटरव्यू में एक सवाल का जवाब देते हुए किसी फैन से मिले अजीबो-गरीब कॉम्प्लिमेंट का जिक्र किया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे कॉम्प्लिमेंट होते हुए भी यह उनके लिए बहुत अजीब था. दरअसल, एक फैन ने बढ़ती उम्र के बावजूद एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ थोड़े अलग अंदाज में की जिससे एक्ट्रेस चौंक गई. फैन ने एक्ट्रेस से उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पूछा कि क्या वह वैम्पायर हैं. खूबसूरती के लिए तारीफ होते हुए भी यह सवाल पढ़ कर आमना को काफी अजीब लगा.
टीवी से बॉलीवुड तक का सफर
आमना शरीफ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'कहीं तो होगा' से 2000 में की थी. शो में कशिश के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके अलावा एक्ट्रेस ने हिना के एग्जिट के बाद 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभाया. 2009 में फिल्म 'आलू चाट' से आमना ने बॉलीवुड में कदम रखा, 'आओ विश करें' उनकी दूसरी फिल्म थी. 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन में रितेश देशमुख के किरदार की पत्नी के रोल में आमना को खूब पसंद किया गया. आमना ने टीवी और फिल्मों के बाद 2022 में वेब सीरीज 'डैमेज्ड 3' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा. इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज 'आधा इश्क' में भी नजर आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं