विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2024

एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन का हुआ रोका तो वायरल हुआ एक्ट्रेस तारा सुतारिया का पोस्ट, लिखा- करमा इज अ...

एक्ट्रेस तारा सुतारिया का इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया गया लेटेस्ट पोस्ट उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की रोका सेरेमनी के बीच वायरल हो रहा है.

एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन का हुआ रोका तो वायरल हुआ एक्ट्रेस तारा सुतारिया का पोस्ट, लिखा- करमा इज अ...
आदर जैन की रोका सेरेमनी के बीच वायरल हुआ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया का पोस्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में हैं, जो कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन के रोका सेरेमनी के बीच वायरल हो रही है. फोटो में उनके हाथ में शोम मक द्वारा लिखी एक बुक है, जिसका नाम करमा इज अ बि*च है. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, "अभी-अभी मेरे हाथ शोम हक की नई किताब लगी है. #KarmaIsAB*tch मैं इसे पढ़ने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. सभी लोग अभी Amazon पर अपनी कॉपी खरीदें."

बुक की थीम लस्ट, "वासना, झूठ और धोखे के घातक परिणामों" पर आधारित है. इसके चलते फैंस सोच में पड़ गए हैं कि यह उन्होंने जानबूझकर शेयर किया है या यह सिर्फ एक संयोग है. इसके चलते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा तारा सुतारिया की गोल्डन और क्रीम कलर की साड़ी में भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर फैंस कह रहे हैं कि क्या वो भी एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की रोका सेरेमनी का हिस्सा बनी थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रोका सेरेमनी की तस्वीरों में अदार और अलेखा ने सफेद आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं. आदर ने सफ़ेद रंग का कुर्ते के साथ में कढ़ाई वाली जैकेट और पैंट पहनी दिख रहे हैं. वहीं अलेखा ने सफ़ेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि आदर जैन, रीमा जैन के बेटे हैं, जो कि कपूर फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. वहीं इस साल सितंबर में आदर ने अलेखा आडवाणी से सगाई की है. जबकि इससे पहले वह तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थें. वहीं दोनों कई इवेंट्स पर हिस्सा रहे. इतना ही नहीं कपूर फैमिली के इवेंट्स जैसे क्रिसमस सेलिब्रेशन और अरमान जैन की शादी में भी एक्ट्रेस को हिस्सा बनते हुए देखा गया. वहीं 2023 में कपल का ब्रेकअप हो गया. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tara Sutaria, Aadar Jain, Aadar Jain And Alekha Advani, Aadar Jain And Alekha Advani Roka, Tara Sutaria Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com