- अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम
- फिल्म का 45वें दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी
- फिल्म ने किया कुल इतना कलेक्शन
Tanhaji The Unsung Warrior Box Office Collection Day 45: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. फिल्म को रिलीज हुए 45 दिन बीत गए, लेकिन अभी भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही हैं. शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए ये अंदाजा लगाया दा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म ने बीते दिन 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया. अनुमान के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने इन 45 दिन में 276.80 करोड़ से ऊपर कमाई कर ली है. हालांकि, इसके अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, जहां 'गुड न्यूज' ने विश्व स्तर पर अभी तक 304 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है तो वहीं 'तान्हाजी' ने 350 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
तैमूर अली खान की बहन इनाया ने फर्श पर लेटकर की घर की सफाई, खूब देखा जा रहा Video
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'तान्हाजी' (Tanhaji: The Unsung Warrior) फरवरी महीने में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 'तान्हाजी' ने अपने बाद रिलीज हुई 'पंगा', 'लव आजकल' और 'मलंग' जैसी फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी है. इसके साथ ही शानदार कलेक्शन और जोरदार प्रदर्शन के जरिए 'तान्हाजी' साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म के रूप में सामने आई है. इसके साथ ही यह विश्व स्तर पर भी सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉलीवुड की चौथी बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे इतर फिल्म का महाराष्ट्र में अलग ही जादू देखने को मिला.
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ '83' में काम करने पर कहा, हम दोनों चकित थे क्योंकि...
अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की 'तान्हाजी' (Tanhaji: The Unsung Warrior) शानदार कलेक्शन और जोरदार प्रदर्शन के जरिए साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म के रूप में सामने आई है. बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के लिए 'तान्हाजी' एक जबरदस्त मुकाबला साबित हुई है. इसके साथ ही यह विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉलीवुड की चौथी बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे इतर देश में हो रहे सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन के बाद भी तान्हाजी ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं