विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

Tanhaji Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की फिल्म ने 12वें दिन भी किया धांसू प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 12: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है.

Also Read in
Tanhaji Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की फिल्म ने 12वें दिन भी किया धांसू प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़
Tanhaji Box Office Collection Day 12: अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
  • अजय देवगन की 'तान्हाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
  • 12वें दिन भी जारी रहा 'तान्हाजी' का धमाकेदार प्रदर्शन
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
नई दिल्ली:

Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 12: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. दूसरे हफ्ते में भी 'तान्हाजी' की शानदार कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिली है, उल्टा फिल्म रोजाना दमदार प्रदर्शन कर रही है. देश में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विवाद के बावजूद तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया है. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक अजय देवगन की तान्हाजी ने बीते मंगलवार 7.72 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसे में अजय देवगन की फिल्म ने 11 दिनों में ही 183.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

रश्मि देसाई ने टास्क के लिए कटवा डाली 'भौंह', पारस छाबड़ा ने रखी थी शर्त...देखें Video

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. अपनी तूफानी कमाई से तान्हाजी, मिशन मंगल, गुड न्यूज और भारत को भी पीछे छोड़ सकती है. साथ ही माना जा रहा है कि तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ही तान्हाजी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.  अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 23 करोड़ और सोमवार को 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

धर्मेंद्र ने जब अपनी मम्मी से पूछा था 'तू हमेशा जिंदा रहेगी' तो मां बोली थीं- तेरे नाना नानी जिंदा हैं...

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को हालांकि समीक्षकों ने मिलजुली प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि फिल्म में अजय देवगन  (Ajay Devgn) के साथ काजोल (Kajol) भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanhaji Malusare) के किरदार में नजर आ रहे हैं.  फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanhaji Box Office Collection Day 12, Tanhaji Box Office Collection, Tanhaji The Unsung Warrior, Tanhaji: The Unsung Warrior Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com