तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. वेटरन फिल्म प्रोड्यूसर के. राजन ने 17 मई को चेन्नई में 85 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली. उनकी मौत के कारण अभी साफ नहीं हो सके हैं और पुलिस इसकी जांच कर रही है. हालांकि फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट श्रीधर पिल्लई ने अपने ट्वीट में लिखा कि राजन ने चेन्नई में अड्यार नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दी. उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. एक्ट्रेस और नेता खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह बेहद दुखद और सदमे वाली खबर है. उन्होंने के. राजन को सम्मानजनक व्यक्तित्व और स्पष्टवादी इंसान बताया, जिन्होंने हमेशा सच्चाई की बात की. उन्होंने उनके आत्मा को शांति की कामना की.
In a bizarre and shocking incident Tamil film producer K. Rajan (85) known for his bold statements died by suicide after jumping into the Adyar River in Chennai. pic.twitter.com/PuqtZY4CBP
— Sreedhar Pillai (@sri50) May 17, 2026
एक्टर और राजनेता आर. सरथकुमार ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 1980 के दशक से तमिल सिनेमा से जुड़े इस अनुभवी प्रोड्यूसर का अचानक जाना पूरे फिल्म जगत के लिए बड़ा नुकसान है. उन्होंने परिवार और पूरे इंडस्ट्री को संवेदना दी. प्रोड्यूसर और इंडस्ट्री एनालिस्ट जी. धनंजयन ने उन्हें बोल्ड, आत्मविश्वासी और ऊर्जावान व्यक्तित्व बताया. उन्होंने कहा कि तमिल सिनेमा को ऐसे समय में उनका साथ बहुत याद आएगा जब इंडस्ट्री को मजबूती की जरूरत थी.
के. राजन ने 1983 में फिल्म ‘ब्रह्मचारिगल' से प्रोड्यूसर के रूप में शुरुआत की. उन्होंने ‘डबल्स', ‘अवल पावम' और ‘निनैकाथा नालिल्लै' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया. अभिनय के क्षेत्र में भी उन्होंने ‘माइकल राज', ‘सोंथक्कारन', ‘वीट्टोडा मप्पिल्लई', ‘पाम्भु सट्टई', ‘थुनिवु' और ‘बकासुरन' जैसी फिल्मों में काम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं