साउथ के जाने माने एक्टर विजय सेतुपति ने अपनी आगामी फिल्म 'ट्रेन' के निर्देशक मिस्किन को लेकर बेहद मजेदार खुलासा किया. उन्हेंने फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान बताया कि मिस्किन काम के प्रति बेहद जूनूनी हो वो इस तय समय पर पूरा करवाने के लिए हर फ़ॉर्मूला अपनाते है कुछ ऐसा ही उन्होंने ट्रेन की शूटिंग के दौरान किया था, जिसके सामने आने के बाद हर कोई मिस्किन की तारीफ करते नहीं थक रहा है.
180 दिनों तक दिए थे 1000-1000 रुपए का इनाम में
विजय सेतुपति ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मिस्किन रोजाना सेट पर अच्छा काम करने वाले एक टेक्नीशियन और एक जूनियर आर्टिस्ट को पुरस्कार देते थे. ऐसे में वह दोनों को 1000-1000 रुपए का इनाम देते थे. यह सिलसिला 6 महीने (यानी 180 दिनों) तक चला.
अनोखी तरकीब काम कर गई
मिस्किन की यह तरकीब काम कर गई और टीम के लोग और ज्यादा मेहनत करते थे. अभिनेता ने बताया कि मिस्किन के इनाम देने का तरीका भी काफी दिलचस्प था. वह हर दिन अच्छा काम करने वाले बेस्ट टेक्नीशियन और जूनियर आर्टिस्ट को पुरस्कार देने के लिए फिल्म के लीड रोल को प्रत्साहित करते थे. इसके कारण हर दिन फिल्म का सेट किसी त्योहार जैसा महसूस होता था.'
तेज रफ्तार के साथ दिखेगा एक्शन थ्रिलर
बता दें कि फिल्म 'ट्रेन' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया. 43 सेकंड के इस टीजर में एक तेज रफ्तार से चलती ट्रेन दिखाई गई है, जिसे कुछ खतरनाक लोग अपने कब्जे में ले लेते हैं. ट्रेन में बैठे यात्री डर और घबराहट में हैं. ऐसे में विजय सेतुपति का किरदार अकेले ही इन लोगों का सामना करता है.
अगस्त में होगी ट्रेन रीलीज
इस फिल्म का निर्माण वी क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा नासिर, श्रुति हासन, के.एस. रविकुमार, संपत राज, इरा दयानंद और प्रीति करण जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसकी रिलीज इसी साल अगस्त में होगी.
यह भी पढ़ें: तमिल ब्राइड लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं मालविका मोहनन, 'इधायम मुरली' के सेट से वायरल शेयर की तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं