विज्ञापन
This Article is From May 23, 2022

तमन्ना भाटिया ने थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए शेयर की फोटो तस्वीरें, फैन्स ने पूछा- लंबे सफेद घने पैंट के धागे

साउथ के साथ ही हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. ए

तमन्ना भाटिया ने थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए शेयर की फोटो तस्वीरें, फैन्स ने पूछा- लंबे सफेद घने पैंट के धागे
तमन्ना भाटिया थाईलैंड के फुकेत में कर रही हैं चिल
नई दिल्ली:

फ्रांस में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल में समंदर किनारे छुट्टियां मनाते हुए कुछ बेहद शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में बाहुबली की अवंतिका तमन्ना की खूबसूरती देखते ही बन रही है. समंदर की लहरों के बीच तमन्ना फुरसत के पल बिताती और अपने आप में खोई नजर आ रही हैं. हाल में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बॉडी फिटिंग और डीप नेकलाइऩ वाले गाउन में कान्स रेड कारपेट पर पहुंची थी, उनके लुक की काफी चर्चा हो रही है.

तमन्ना भाटिया फुकेत में कर रही हैं इंजॉय

साउथ के साथ ही हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. एक तस्वीर में तमन्ना समंदर किनारे झूले पर बैठी नजर आ रही हैं. वहीं एक तस्वीर में उनकी बिखरी जुल्फें नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में वह समंदर किनारे कैजुअल टॉप और रिप्ड जींस में पोज करती दिख रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सिर्फ तमन्ना के पैर नजर आ रहे हैं, तेज हवाओं के बीच वह आराम से बैठी फुरसत के पल बिता रही हैं. पोस्ट पर कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, मिस बी और उनकी बीच लाइफ. 

तमन्ना ने कान में ग्लैमरस लुक से मचाया था धमाल

तमन्ना की कूल बीच लाइफ तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. उनके स्टाइल और खूबसूरती की फैंस तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर तमन्ना ने खूब सुर्खियां बटोरी. कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन तमन्ना भाटिया ब्लैक एंड व्हाइट कलर के बॉल गाउन में रेड कारपेट पर पहुंची तो हर किसी की निगाहें थम गईं. वहीं ब्लैक शिमरी हाई स्लिट ड्रेस में तमन्ना बेहद ग्लैमरस नजर आई. 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamannaah Bhatia Shared Glamorous Pictures While Holidaying In Thailand, Tamannaah Bhatia, तमन्ना भाटिया, Tamannaah Bhatia Photos, Tamannaah Bhatia Pics, Tamannaah Bhatia In Thailand, Tamannaah In Thailand, Tamannaah Bhatia In Phuket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com