विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

एयरपोर्ट पर मम्मी करीना कपूर के साथ चल रहे थे तैमूर अली खान, फोटोग्राफर्स को देखते ही झटक दिया हाथ....देखें Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान से हाथ छुड़ा कर भागते नजर आ रहे हैं.

एयरपोर्ट पर मम्मी करीना कपूर के साथ चल रहे थे तैमूर अली खान, फोटोग्राफर्स को देखते ही झटक दिया हाथ....देखें Video
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • तैमूर अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एयरपोर्ट पर करीना से छुड़ा रहे थे हाथ
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के छोटे नवाब तैमूर अली (Taimur Ali Khan) खान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. उनके फोटो हो या वीडियो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan Video) जहां भी जाते हैं, मीडिया या फोटोग्राफर्स उनके पीछे लग जाते हैं. लेकिन हाल ही में तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में तैमूर एयरपोर्ट पर अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि जैसे ही तैमूर कैमरामैन को देखते हैं तो अपनी मम्मी करीना कपूर का हाथ झटक देते हैं. 

Yeh Saali Aashiqui Trailer: अमरीश पुरी के पोते वर्धान पुरी की डेब्यू मूवी का ट्रेलर रिलीज, एक्टिंग से यूं जीता दिल


तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. तैमूर और करीना कपूर का ये वीडियो एयरपोर्ट का है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तैमूर अपनी मॉम करीना कपूर (Kareena Kapoor) से हाथ छुड़ा कर भाग रहे हैं. 

Housefull 4 Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने 12वें दिन भी मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़


तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का ये अंदाज फैन्स को खूब लुभा रहा है. इस वीडियो में तैमूर अली खान ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहन रखी है. इस आउटफिट में करीना के लालड़े बेहद क्यूट लग रहे हैं. बता दें, स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह आने वाले सालों में बोर्डिंग स्कूल जाएंगे. उन्हें पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के सबसे बड़े स्कूल 'लॉकर्स पार्क प्रेप स्कूल' में भेजा जाएगा. वहीं, उनके माता-पिता सैफ अली खान और करीना कपूर  (Kareena Kapoor) की बात करें तो जहां एक तरफ नवाब साहब की हाल ही में लाल कप्तान रिलीज हुई है तो वहीं करीना कपूर भी जल्द ही अंग्रेजी मीडियम, गुड न्यूज और लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Video Viral, Taimur Ali Khan Angry On Kareena Kapoor, Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan Says No To Paparazzi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com