विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2020

तैमूर अली खान ड्रम को देखते ही मचल उठे, लगे बजाने तो जुट गई भीड़- देखें वायरल Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो ड्रम बजाते नजर आ रहे हैं.

तैमूर अली खान ड्रम को देखते ही मचल उठे, लगे बजाने तो जुट गई भीड़- देखें वायरल Video
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • तैमूर अली खान का वीडियो हुआ वायरल
  • ड्रम को देखते ही मचल उठे तैमूर
  • उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को सबसे पॉपुलर स्टार किड माना जाता है. उनकी क्यूट हरकतें लोगों को खूब पसंद आती हैं. तैमूर अली खान हर दिन कुछ नया करते हैं और सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का फिर से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो ड्रम बजाते नजर आ रहे हैं.  तैमूर अली खान के वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "पापा सैफ अली खान गिटार को पसंद करते हैं. वहीं तैमूर ड्रम बजाना पसंद कर रहे हैं."

Baaghi 3 Trailer: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का ट्रेलर रिलीज, धमाकेदार एक्शन कर देगा हैरान

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के इस क्यूट हरकत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर अली खान ड्रम को देखते ही उसे बजाना शुरू कर देते हैं. वहां मौजूद लोग तैमूर-तैमूर के नारे लगा रहे थे. वैसे भी तैमूर अली खान को फोटोग्राफर्स अपने कैमरे में कैद करने की ताक में रहते हैं. जैसे ही उन्हें मौका मिलता है वो तैमूर की फोटो खींच लेते हैं या वीडियो बना लेते हैं. तैमूर अली खान के ड्रम वाले वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

BJP के प्रचार के लिए पहुंची सपना चौधरी ने पूछा 'किसको विजयी बनाना है', लोग बोले- केजरीवाल को...Video Viral

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बीते दिनों भी अपनी क्यूट हरकतों से सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे. इस दौरान वहां मौजूद लोग सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ सेल्फी ले रहे थे, लेकिन तैमूर अली खान इस दौरान नाराज हो गए थे. बाद में सैफ अली खान उन्हें गोद में उठाकर वहां से ले गए थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan Plays Drum, Taimur Ali Khan Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com