विज्ञापन

दृश्यम के बाद फिर पुलिस अफसर बनीं तब्बू, साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर, फर्स्ट लुक ने जीता दिल

'दृश्यम' के बाद तब्बू एक बार फिर पुलिस अफसर के अवतार में वापसी कर रही हैं. साउथ की नई फिल्म से उनका कड़क फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

दृश्यम के बाद फिर पुलिस अफसर बनीं तब्बू, साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर, फर्स्ट लुक ने जीता दिल
tabu aka Gauri hedge
instagram

Tabu cop avatar south movie first look revealed: जब भी भारतीय सिनेमा में एक सख्त, समझदार और कड़क पुलिस अफसर का किरदार याद किया जाता है, तो फिल्म 'दृश्यम' की आईजी मीरा देशमुख यानी तब्बू (Tabu) का चेहरा अपने आप दिमाग में आ जाता है,जो अपने बेटे की मौत से जुड़े रहस्य का पता लगाने के लिए हर हद पार कर सकती रही है. पर्दे पर पुलिस के रोल में वह  जिस तरह से वो अपनी आंखों से खौफ और रौब पैदा करती हैं, उसका कोई जवाब नहीं. उसी खौफ को एक बार फिर से अपने फैंस के लिए तब्बू स्क्रीन पर फिर से आ रही है. साउथ सिनेमा की एक अपकमिंग बिग-बजट थ्रिलर फिल्म से तब्बू का फर्स्ट लुक (First Look) आउट कर दिया गया है. लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मच गई है.

 पुराने कड़क मिजाज के साथ तेवर बिल्कुल नए

'स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड' के जारी किए गए पोस्टर में तब्बू पुलिस अफसर की वर्दी में नहीं है लेकिन उनके चेहरे पर वही तीखे तेवर, आंखों में गहराई और सीरियस लुक दिखाई दे रहा है जो उनके एक्शन-ड्रामा रोल्स की पहचान रहा है.  पोस्टर से मिली जानकारी के अनुसार तब्बू मूवी में गोरी हेगड़े नाम की पुलिस अफसर का रोल निभा रही है. जो बेहद  'दृश्यम' और 'भोला' जैसी फिल्मों में खाकी पहनने के बाद, इस साउथ प्रोजेक्ट में उनका किरदार और भी ज्यादा पावरफुल और लेयर्ड बताया जा रहा है.

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो तब्बू इस फिल्म में एक बेहद सख्त और नियम-कानून से चलने वाली सीनियर कॉप की भूमिका में हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल और पेचीदा केस को सुलझाती दिखेंगी.

पहले भी साउथ  में दिखा चुकी है अपना जलवा

तब्बू उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं जो बिना किसी गैर-जरूरी शोर-शराबे के अपने अभिनय के दम पर पूरी फिल्म का भार अपने कंधों पर उठा लेती हैं. तब्बू इससे पहले भी साउथ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों (जैसे 'अला वैकुंठपुरमलो') में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं, लेकिन एक एक्शन-ओरिएंटेड पुलिस अफसर के रूप में उनका यह रूप देखना काफी दिलचस्प होने वाला है. फिल्म में उनके कुछ दमदार डायलॉग्स और इन्वेस्टिगेशन सीन्स देखने को मिलेंगे, जिनकी शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है.

पोस्टर देखते ही फैंस का बढ़ा एक्साइटमेंट

सोशल मीडिया पर तब्बू का फर्स्ट लुक आते ही  लाइकस की बाढ़ आ गई है. फैंस का कहना है कि जब-जब तब्बू पुलिस अफसर का रोल निभाती हैं, सिनेमाघरों में अलग ही जादू देखने को मिलता है. 

यह भी पढ़ें: IMDb रेटिंग 8.3, एपिसोड 7, हर एपिसोड में छिपा है ट्विस्ट, एक बार शुरू की ये वेब सीरीज तो छोड़ने का नहीं करेगा मन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tabu, Slumdog 33 Temple Road, South Cinema, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com