विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2017

'जुड़वां 2' में फिर जबर्दस्त एक्शन करेंगी तापसी पन्नू : जानिए कौन-कौन एक्टर देगा साथ...

'जुड़वां 2' में फिर जबर्दस्त एक्शन करेंगी तापसी पन्नू : जानिए कौन-कौन एक्टर देगा साथ...
तापसी पन्नू 'जुड़वां 2' में भी 'बेबी' और 'नाम शबाना' की तरह ज़ोरदार एक्शन करती दिखाई देंगी...
नई दिल्ली: तापसी पन्नू का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा है, और हिन्दी फिल्मों के दर्शक भी उन्हें काफी पसंद करने लगे हैं... 'बॉलीवुड के खिलाड़ी' अक्षय कुमार के साथ 'बेबी' जैसी हिट फिल्मों में दिखाई दे चुकीं तापसी अपनी हालिया फिल्म 'नाम शबाना' में अपने काम की तारीफ से उत्साहित हैं, और आने वाली फिल्म 'जुड़वां 2' को लेकर उनमें भरपूर जोश भरा हुआ है, क्योंकि इसमें वह अपने पहले हिन्दी फिल्म निर्देशक डेविड धवन के साथ फिर काम कर रही हैं...

'बॉलीवुड के दबंग' सलमान खान की 1990 में आई फिल्म 'जुड़वां' के रीमेक में दिखाई देने जा रहीं तापसी ने फिल्मी दुनिया के सूत्रों के मुताबिक शूटिंग शुरू कर दी है, और उसमें वह वही किरदार निभाने जा रही हैं, जो ओरिजिनल फिल्म में रम्भा ने निभाया था... बताया जा रहा है कि तापसी इस फिल्म में भी 'बेबी' और 'नाम शबाना' की तरह जमकर मारधाड़ करने वाली हैं, और यही वह हिस्सा है, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं... फिल्म में सलमान खान की दोहरी भूमिकाएं इस बार डेविड धवन के पुत्र वरुण धवन निभाने जा रहे हैं...
 
taapsee pannu

तापसी पन्नू की पहली हिन्दी फिल्म 'चश्मे बद्दूर' का निर्देशन डेविड धवन ने ही किया था, और उस फिल्म में भी मासूमियत-भरे उनके चेहरे तथा उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा प्रशंसा और पहचान मिली, शूजित सरकार की फिल्म 'पिंक' से, जिसमें तापसी पन्नू ने 'बॉलीवुड के शहंशाह' अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था...
 
taapsee pannu

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 'जुड़वां 2' में करिश्मा कपूर वाली भूमिका संभवतः जैकलीन फर्नांडिस निभाने वाली हैं, और जल्द ही वह भी शूटिंग का हिस्सा बन जाएंगी... डेविड धवन के निर्देशन में बन रही और 29 सितंबर को रिलीज़ होने वाली 'जुड़वां 2' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला तथा फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के बैनर तले किया जा रहा है...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taapsee Pannu, David Dhawan, Judwaa 2, Varun Dhawan, Jacqueline Fernandez, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com