बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू जल्द ही अपनी नई फिल्म 'ब्लरर' में नजर आने वाली है. जी स्टूडियोज ने आउटसाइडर्स फिल्म्स और इकोलोन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर फिल्म 'ब्लरर' का पहला लुक रिलीज किया है. इस फिल्म में बहुमुखी अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आएंगी. उन्हें फिल्मों में अपने शानदार अभिनय लिए जाना जाता है. इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल करेंगे, जिन्हें उनकी फिल्म 'सेक्शन 375' के लिए जाना जाता है. फिल्म 'ब्लरर' को पवन सोनी और अजय बहल ने संयुक्त रूप से लिखा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कई सफल थ्रिलर फिल्म देने के बाद तापसी पन्नू आउटसाइडर्स फिल्म्स के अपने साथी प्रांजल खंडड़िया के साथ निर्माता बन गयी हैं. तापसी कहती हैं 'ब्लरर ही एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिसका मैं इंतजार कर रही थी. मैं इस फिल्म के साथ एक निर्माता बनने के लिए खुश हूं और सह-निर्माताओं और टीम के समर्थन से, मुझे यकीन है कि यह समृद्ध सफर होने वाला है. अजय के साथ सहयोग करना उतना ही रोमांचक है जितना कि मैंने उनका काम देखा है. वह ब्लरर की मनोरंजक कहानी को परदे पर लाने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं'.
निर्देशक अजय बहल ने फिल्म के बारे में कहते हैं 'ब्लरर एक विचारोत्तेजक और पेचीदा कहानी है जिसने मुझे एक निर्देशक के रूप में वास्तव में उत्साहित किया. जी स्टूडियोज और तापसी के साथ यह जुड़ाव निश्चित रूप से ब्लरर को मेरे लिए एक यादगार फिल्म बना देगा. मेरा मानना है कि ब्लरर न केवल एक पावर-पैक एंटरटेनर होगी, बल्कि दर्शकों के जहन में गहरी छाप छोड़ देगी. इसका कारण यह है कि यह न केवल एक आकर्षक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, बल्कि इसका एक दिलचस्प सामाजिक संदर्भ भी है'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं