विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2023

ईशा और अहाना को मिला भतीजे करण देओल की शादी  का न्योता! हेमा मालिनी के शादी में शामिल होने को लेकर सस्पेंस खत्म

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में मेहमानों की लिस्ट में हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और अहाना देओल का भी नाम शामिल है.

ईशा और अहाना को मिला भतीजे करण देओल की शादी  का न्योता! हेमा मालिनी के शादी में शामिल होने को लेकर सस्पेंस खत्म
क्या सनी देओल के बेटे करण की शादी में शामिल होंगी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां
नई दिल्ली:

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की रस्में शुरु हो गई हैं, जिसकी एक के बाद एक नई तस्वीर और वीडियो सामने आ रही हैं. हालांकि इन तस्वीरों में पिता धर्मेंद्र की झलक देखने को नहीं मिली है. हालांकि शादी में वह जरुर शिरकत करेंगे. इसी बीच खबरें हैं कि सनी देओल ने अपने बेटे की शादी में हाफ सिस्टर्स ईशा और अहाना देओल को भी न्योता भेजा है. हालांकि वह शादी में शामिल होंगे या नहीं यह तो देखना होगा. 

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया है कि सनी देओल ने करण देओल की 18 जून को होने जा रही शादी में बहन ईशा देओल और अहाना देओल को भी इनवाइट किया है. इसके अलावा सूत्र ने आगे कहा, "हेमाजी ने हमेशा धरमजी के पहले परिवार से एक गरिमापूर्ण दूरी बनाए रखी है. इसलिए, नहीं वह शादी का हिस्सा बनेंगी. यह सवाल पूछना भी हास्यास्पद है."

गौरतलब है कि ईशा और अहाना धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटियां हैं, जबकि सनी देओल और बॉबी देओल सुपरस्टार की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं. वहीं दोनों परिवार एक-दूसरे से अलग ही रहे हैं. लेकिन देखना होगा कि ईशा और अहाना देओल शादी में शामिल होती हैं या नहीं. 

बता दें, करण देओल अपनी मंगेत्तर द्रिशा आचार्य से 18 जून को शादी करने वाले हैं, जिसके बाद एक बड़ा वेडिंग रिसेप्शन भी रखा जाएगा. वहीं इसमें बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें सलमान खान का भी नाम शामिल है. 

'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में विक्की-सारा ने मचाया धमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Sunny Deol,  Karan Deol Wedding, Esha Deol, Ahana Deol, Dharmendra 2nd Family, Sunny Deol Sister, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Bollywood Wedding,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com