विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2019

समुद्र किनारे मस्ती में झूमती नजर आईं सुष्मिता सेन, वायरल हुआ Video

समुद्र किनारे दुपट्टा लिए झूमती नजर आईं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen), सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video...

Also Read in
समुद्र किनारे मस्ती में झूमती नजर आईं सुष्मिता सेन, वायरल हुआ Video
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का वीडियो हुआ वायरल
  • सुष्मिता सेन का वीडियो हुआ वायरल
  • बीच किनारे मस्ती में झूमती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अकसर अपने वीडियो और फोटो को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस अपने वीडियो से इंटरनेट पर छाई हुईं हैं. दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र किनारे खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Video) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों पर प्रकाश राज ने किया Tweet, बोले- आस्तीन के सांप फिर से एक्शन में...


सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इस वीडियो में अपने दुपट्टा हवा में लहराती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए लिखा, "तुम्हारे सच को किसी की जरूरत नहीं है. अकेले खड़ा होना काफी सुविधाजनक होता है, लेकिन कभी-कभी यह खराब भी हो सकता है." सुष्मिता सेन के इस वीडियो पर फैन्स उनके अंदाज और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. 

लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में पड़े वोट तो स्वरा भास्कर बोलीं- लानत है...


वहीं, बता दें बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन फिल्में देने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अब 10 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए दी है. एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं हमेशा ऐसे प्यार में विश्वास करती हूं, जो धैर्य जानता हो और अब इसने मुझे अपने फैन्स का फैन बना दिया है. मेरे फैन्स ने 10 सालों तक मेरे स्क्रीन पर वापसी करने का इंतजार किया. उन्होंने हमेशा हर कदम पर और हर रास्ते पर मुझे प्यार दिया है. बिना किसी शर्त के. केवल आप लोगों के लिए वापसी कर रही हूं." सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Instagram) के इस पोस्ट से उनके फैन्स काफी खुश हैं और लगातार इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Video, Sushmita Sen Video Viral, Sushmita Sen Enjoying On Beach, Sushmita Sen Comes Back On Screen, Sushmita Sen Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com