विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2020

सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटियों संग डांस कर रही हैं. देखें Video

सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों के साथ किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का वीडियो हुआ वायरल
  • सुष्मिता सेन ने किया धमाकेदार डांस
  • दोनों बेटियों संग किया डांस
  • खूब वायरल हो रहा है डांस वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने फिर से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा: 'डांस ऐसे करो जैसे तुम्हें कोई नहीं देख रहा हो.' सुष्मिता सेन (Sushmita Sen Video) के डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. सुष्मिता सेन  ने इस डांस वीडियो को कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को अभी तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है.

सपना चौधरी ने नए अंदाज से मचाई धूम, धमाकेदार डांस Video हुआ वायरल

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के डांस वीडियो पर फैन्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं और मिस यूनिवर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक्ट्रेस के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं. हाल ही में फिटनेस फ्रीक सुष्मित सेन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में एक्ट्रेस जमकर एक्सरसाइज करती नजर आई थीं. 

Viral Video: छज्जे पर अटक गया बिल्ली का बच्चा, फिर शख्स ने कुर्सी लेकर किया ऐसा, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 1998 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले एक्ट्रेस ने 1994 में मिस फेमिना इंडिया का खिताब जीता था. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'दस्तक (Dastak)' से की थी. वहीं, फिलहाल सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं. दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ हैं. दोनों की फोटो और वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Dance Video, Sushmita Sen Video, Sushmita Sen Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com