विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

सलमान खान के साथ ईद पार्टी में सुष्मिता सेन और उनकी बेटी ने दिए पोज, फैंस ने पूछा- बीवी नंबर 1 की हिट जोड़ी अब कब दिखेगी साथ

सुष्मिता सेन अपनी बेटी के साथ सलमान खान की ईद पार्टी में दिखीं. उनकी बेटी रेनी सेन ने गेट-टुगेदर की फोटो शेयर की है.

सलमान खान के साथ ईद पार्टी में सुष्मिता सेन और उनकी बेटी ने दिए पोज, फैंस ने पूछा- बीवी नंबर 1 की हिट जोड़ी अब कब दिखेगी साथ
सलमान खान के साथ साथ सुष्मिता और उनकी बेटी
नई दिल्ली:

अर्पिता खान शर्मा के घर ईद पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए. इस मौके पर सुष्मिता सेन भी अपनी बेटी के साथ पार्टी में दिखीं. उनकी बेटी रेनी सेन ने गेट-टुगेदर की फोटो शेयर की है. एक फोटो में रेनी फोटो के लिए सलमान खान के साथ पोज देती दिख रही हैं. उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, कृति खरबंदा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ सेल्फी भी शेयर की है. रेनी ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, आपको और आपके प्रियजनों को ईद मुबारक.

सुष्मिता सेन ने भी पार्टी से सलमान खान के साथ फोटो शेयर की है ओर लिखा है, "मुझे आशा है कि आप सभी ने अपने प्रियजनों के साथ ईद मनाई ... अल्लाह आपकी सारी जायज दुआए क़ुबूल करें. सभी को मेरा प्यार! दोस्तों  आपसे मुझे बहुत प्यार है.

बता दें कि  सुष्मिता सेन बेटी अलीसा और रेनी की सिंगल मॉम हैं. सुष्मिता ने 2000 में रेनी को गोद लिया था, जबकि अलीसा को 2010 गोद लिया. रेनी ने एक शॉर्ट फिल्म से एक्टिंग की शुरूआत की है. सुष्मिता सेन को 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था. उन्होंने 1996 की फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 

 उन्होंने बीवी नंबर 1, डू नॉट डिस्टर्ब, मैं हूं ना, मैंने प्यार क्यूं किया और तुमको ना भूल पाएंगे और नो प्रॉब्लम जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की. बीवी नंबर 1 में वह सलमान के साथ दिखी थीं. वह हाल ही में काफी समय बाद वेब-सीरीज आर्या में दिखी थीं, इसमें उनके काम को बेहद पसंद किया गया. 

वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो  वह आखिरी बार महेश मांजरेकर की फिल्म अंतिम में दिखे थे. इसमें सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा भी थे.  उनकी अगली फिल्म  कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 और शहनाज गिल के साथ कभी ईद कभी दीवाली है.

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Eid Party, Arpita Khan, Arpita Khan Aayush Sharma, Arpita Khan Eid Party, Sushmita Sen, Sushmita Sen Daughters, Sushmita Sen Family, Sushmita Sen Miss India, Sushmita Sen Miss Universe, Sushmita Sen Instagram, Sushmita Sen Salman Kahn, Sushmita Sen Salman Kahn Movies, Eid Celebrations, Eid 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com