विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल, यूं छुपकर टपरी पर चाय पी रहे थे एक्टर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर टपरी पर चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुशांत सर्दियों में टपरी पर बैठकर चाय की चुस्कियों का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे है.

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल, यूं छुपकर टपरी पर चाय पी रहे थे एक्टर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) टपरी पर छुपकर चाय पीते आए नजर
  • सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • टपरी पर छुपकर चाय पीते दिखे एक्टर
  • सुशांत के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर टपरी पर चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुशांत सर्दियों में टपरी पर बैठकर चाय की चुस्कियों का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे है. उनका यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वुंपला ने शेयर किया है, जिसे अब तक 61 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने काम और अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. 34 वर्ष की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस वीडियो में ब्लैक हुडी में नजर आ रहे हैं, वहीं उसकी कैप से एक्टर ने अपना चेहरा भी छुपाया हुआ है. इसमें एक बार सुशांत सिंह राजपूत अपनी कैप हटाते हैं और कैमरे की तरफ देखकर पोज करते हैं. इसके बाद एक्टर दोबारा अपना चेहरा ढक लेते हैं, जिससे कोई उन्हें पहचान न ले. वीडियो में एक्टर का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. एक्टर के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही उन्हें याद भी कर रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हाल ही में अंकिता लोखंडे ने पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "उम्मीद, प्रार्थना और मजबूती, जहां भी रहो, हमेशा मुस्कुराते रहो."

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'सोन चिरैया', 'एम.एस धोनी' और कई फिल्मों में नजर आए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Throwback Video, Sushant Singh Rajput Enjoys Tea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com