विज्ञापन

करोड़ों की क्रिप्टो धोखाधड़ी और दो बड़े नाम, एक को हुई 25 साल की कैद, नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में FTX की कहानी

The Altruists Netflix Series: नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'द अल्ट्रूइस्ट्स' एफटीएक्स के उत्थान और पतन की कहानी को परदे पर लेकर आ रही है. जानें कब देख सकेंगे ये 8 एपिसोड की सीरीज.

करोड़ों की क्रिप्टो धोखाधड़ी और दो बड़े नाम, एक को हुई 25 साल की कैद, नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में FTX की कहानी
The Altruists Netflix Series: नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'द अल्ट्रूइस्ट्स' FTX के उत्थान और पतन की कहानी
IMDb
नई दिल्ली:

The Altruists Netflix Series: दुनिया को बदलने का सपना, अरबों डॉलर का कारोबार और फिर ऐसा विवाद जिसने क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया को हिलाकर रख दिया. नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'द अल्ट्रूइस्ट्स (The Altruists)' इसी कहानी को पर्दे पर लेकर आ रही है. इसमें सैम बैंकमैन-फ्राइड और कैरोलाइन एलिसन की जिंदगी, उनके रिश्ते और एफटीएक्स (FTX) क्रिप्टो एक्सचेंज के उत्थान और पतन को दिखाया जाएगा. सीरीज में जूलिया गार्नर और एंथनी बॉयल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. नेटफ्लिक्स की यह आठ एपिसोड की लिमिटेड सीरीज 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की वेब सीरीज, नकली पहचान का खतरनाक खेल, रात हो या दिन खत्म किए बिना नहीं आएगा चैन

दुनिया बदलने निकले थे, कहानी पहुंच गई अरबों डॉलर के विवाद तक

'द अल्ट्रूइस्ट्स' की कहानी सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) और कैरोलाइन एलिसन (Caroline Ellison) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों बेहद महत्वाकांक्षी युवा थे और दुनिया की वित्तीय व्यवस्था को बदलने का सपना देखते थे. सैम ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स की स्थापना की, जबकि कैरोलाइन अलमेदा रिसर्च की प्रमुख बनीं.

एफटीएक्स तेजी से क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गया. कंपनी के कारोबार और सैम बैंकमैन-फ्राइड की लोकप्रियता ने उन्हें टेक्नोलॉजी और वित्तीय दुनिया के चर्चित चेहरों में शामिल कर दिया. लेकिन जिस कंपनी को भविष्य की वित्तीय व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा था, वह कुछ ही समय में बड़े विवाद के केंद्र में आ गई.

सीरीज इसी सफर को दिखाएगी. कैसे एक महत्वाकांक्षी कारोबार तेजी से आगे बढ़ा, कैसे उसके पीछे काम करने वाले लोगों के फैसले महत्वपूर्ण बने और आखिरकार कैसे एफटीएक्स का पतन दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया. नेटफ्लिक्स की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कहानी में दोनों किरदारों के निजी रिश्ते भी अहम हैं. सीरीज उनके बीच के संबंधों और उन फैसलों को समझने की कोशिश करेगी, जिनका असर कंपनी और उसके ग्राहकों पर पड़ा.

एफटीएक्स के पतन की कहानी

एफटीएक्स का पतन क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा है. कंपनी के ग्राहकों और निवेशकों के पैसे को लेकर गंभीर सवाल उठे थे. सैम पर ग्राहकों और निवेशकों को धोखा देने के आरोप लगे और उन्हें अमेरिका में 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई. कैरोलाइन ने भी मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की थी. उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई गई. 'द अल्ट्रूइस्ट्स' में इन घटनाओं को सिर्फ एक वित्तीय विवाद के रूप में नहीं, बल्कि महत्वाकांक्षा, रिश्तों और गलत फैसलों की कहानी के तौर पर दिखाया जाएगा. 

जूलिया गार्नर और एंथनी बॉयल निभाएंगे दो बड़े किरदार

सीरीज में जूलिया कैरोलाइन का रोल कर रही हैं, जबकि एंथनी, सैम के किरदार में हैं. जूलिया गार्नर इससे पहले ओजार्क और इनवलेंटिंग ऐना जैसी सीरीज कर चुका हैं. वहीं एंथनी बॉयस हाउस ऑफ गिनेस और मास्टर्स ऑफ द एयर जैसे प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं. इन दोनों के अलावा एलेक्स लॉथर, करन सोनी, मेडिसन हू, मैट राइफ और यूजूीन यंग भी नजर आएंगे. सीरीज के निर्माता ग्राहम मूर हैं हैं, जिन्होंने द इमिटेशन गेम की कहानी लिखी थी. पहले एपिसोड का निर्देशन जेम्स पोनसोल्ट ने किया है. 

बराक ओबामा से क्या है कनेक्शन, कब होगी रिलीज

'द अल्ट्रूइस्ट्स' हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस ने बनाया है. यह बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की प्रोडक्शन कंपनी है, जो नेटफ्लिक्स के साथ कई प्रोजेक्ट कर चुकी है. सीरीज न्यूयॉर्क मैग्जीन की रिपोर्टिंग से प्रेरित है. इसमें एफटीएक्स के पतन और उससे जुड़े लोगों की कहानी को आठ एपिसोड में दिखाया जाएगा. 'द अल्ट्रूइस्ट्स'.

'द अल्ट्रूइस्ट्स' नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगी. इसके सभी आठ एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे. क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में FTX का नाम आज भी एक बड़े विवाद से जुड़ा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, FTX, Sam Bankman Fried, Entertainment, Caroline Ellison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com