विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, एक्ट्रेस के साथ मस्ती में रोमांटिक डांस करते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सुशांत स्वास्तिका के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, एक्ट्रेस के साथ मस्ती में रोमांटिक डांस करते आए नजर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
  • स्वास्तिका के साथ डांस करते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पुराने वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. फैन्स उनके वीडियो को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं. इसी कड़ी में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) का वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee) के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को स्वास्तिका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है. स्वास्तिका और सुशांत का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 


एक्टर सुशांत सिंर राजपूत (Sushant Singh Rajput) और स्वास्तिका इस वीडियो में खूब मस्ती में डांस कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए स्वास्तिका ने कैप्शन में लिखा, "वह मेरे साथ डांस करते थे और फिर वह मेरे साथ डांस करते थे. मैं सुशांत को इसके लिए हमेशा याद रखूंगी. सिंपल, मस्ती करने वाला और खुशी से भरा हुआ, सितारों के साथ डांस करते रहो. धन्यवाद मुकेश इस क्षण को कैद करने के लिए." स्वास्तिका के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बता दें कि दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे. शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं. टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता' में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस', ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', ‘राबता', ‘केदारनाथ' और ‘सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में काम किया था. उनकी आखिरी फिल्म 'ड्राइव' थी, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Dance With Swastika Mukherjee, Swastika Mukherjee Video, Sushant Singh Rajput Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com