विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2020

सुशांत स‍िंह राजपूत ने झारखंड की सड़कों पर शाहरुख खान के अंदाज में किया था डांस, देखें वायरल Video

सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. देखें Video

सुशांत स‍िंह राजपूत ने झारखंड की सड़कों पर शाहरुख खान के अंदाज में किया था डांस, देखें वायरल Video
सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का थ्रोबैक वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा (Dil Bechara)' लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म को देखने के बाद लोग काफी इमोशनल भी हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की मेकिंग के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं. फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है. वीडियो में सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) जमशेदपुर की सड़कों पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के स्टाइल में शानदार डांस कर रहे हैं.

हिना खान ने रैंप वॉक करते हुए दिखाया अपना जलवा, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video

संजना सांघी (Sanjana Sanghi) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फिल्म के सेट से सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की झलकियां दिखाई गई हैं. वीडियो में डायरेक्टर मुकश छाबड़ा बता रहे हैं कि एक बार हम जमशेदपुर की सड़क पर शूट कर रहे थे, बाइक का सीन था और हमारे पास काफी समय था. हमने स्पीकर मंगाए और ओम शांति ओम का गाना चलाया. तभी सुशांत सिंह राजपूत ने सड़क पर डांस करना शुरू कर दिया. सुशांत स‍िंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' की कहानी जहां दिलों को छूने वाली है, वहीं अगर एक्टिंग की बात करें दोनों पूरी तरह से खरे उतरे हैं, और उन्होंने हर इमोशंस को बखूबी पेश भी किया है. 

रणबीर कपूर ने 'इश्क वाला लव' सॉन्ग पर आलिया भट्ट के साथ किया रोमांटिक डांस, देखें थ्रोबैक Video

गौरतलब है कि  सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'सोन चिरैया', 'एम.एस धोनी' और कई फिल्मों में नजर आए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Dance, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Viral Video, Sushant Singh Rajput Dance Like Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com