विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2021

चीन में 100 से ज्यादा शहरों की 11,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे'

2019 की कॉमेडी ड्रामा 'छिछोरे' 7 जनवरी, 2022 को चीन में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं.

चीन में 100 से ज्यादा शहरों की 11,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे'
चीन में रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे'
नई दिल्ली:

2019 की कॉमेडी ड्रामा 'छिछोरे' 7 जनवरी, 2022 को चीन में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अब चीन में रिलीज की जाएगी, जो सबसे बड़े फिल्म मार्किट में से एक है. आमिर खान अभिनीत नितेश की आखिरी फिल्म 'दंगल' 2017 में चीन में अप्रत्याशित रूप से हिट हुई थी. फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही साजिद और नितेश ने घोषणा की थी कि दोनों जल्द ही फिर से एक साथ काम करेंगे. 'छिछोरे' को ग्यारह हजार स्क्रीनों पर 100 से ज्यादा शहरों में रिलीज किया जाएगा.

फिल्म का विषय बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित करना है क्योंकि यह एक ट्रैजिक इंसिडेंट के बारे में है जो मिडल-ऐज अनिरुद्ध (सुशांत सिंह राजपूत) के बीते दिनों को ताजा कर देती है और अपने कॉलेज के दिनों सहित अपने दोस्तों को याद करने पर मजबूर हो जाता है जिन्हें लूज़र्स के नाम से जाना जाता था. सुशांत सिंह राजपूत के अलावा, छिछोरे में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, प्रतीक बब्बर, तुषार पांडे, नवीन पॉलीशेट्टी और सहर्ष कुमार शुक्ला ने भी अभिनय किया है. नाडियाडवाला ग्रैंडसन की फिल्मों ने हमेशा विदेशों में अच्छा कारोबार किया है. हाल ही में बागी 3 जापान में रिलीज हुई थी और अब छिछोरे चीन में रिलीज के लिए तैयार है.

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, करन जौहर की पार्टी में हुईं थीं शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Chhichhore, Chhichhore In China, Sushant Singh Rajput Chhichhore, Nitesh Tiwari, Chinese Box Office, Sushant Singh Rajput Wikipedia, Chhichhore Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com