विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल, दोस्तों के साथ यूं मस्ती में क्रिसमस मनाते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस कृति सेनन, नुपुर सेनन, सुमेर पसरीचा और बाकी दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाते दिखाई दे रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना Video हुआ वायरल, दोस्तों के साथ यूं मस्ती में क्रिसमस मनाते आए नजर
सुशांत सिहं राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत दोस्तों संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते आए नजर
  • एक्टर के साथ कृति सेनन और नुपुर सेनन भी दिखाई दीं
  • सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अपनी फिल्मों के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत अपने स्टाइल के लिए भी खूब जाने जाते थे. एक्टर बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन के बाद से ही उनके फैंस को काफी झटका लगा. वहीं, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस कृति सेनन, नुपुर सेनन, सुमेर पसरीचा और बाकी दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाते दिखाई दे रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के इसस थ्रोबैक वीडियो को एक्टर और कॉमेडियन सुमेर पसरीचा ने शेयर किया है. इस वीडियो में सुमेर पसरीचा अपने दोस्तों सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन और नुपुर सेनन के साथ अपने फैंस को क्रिसमस की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया, साथ ही लिखा, "आरआईपी दोस्त. लेकिन आपने ऐसा कदम क्यों उठाया. लोग आपकी तरफ देखते थे. आप बहुत लोगों के लिए प्रेरणा थे." सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को अब तक 31 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म काय पो चे से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस धोनी, सोन चिरैया और कई फिल्मों में नजर आए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Throwback Video, Sushant Singh Rajput With Friends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com