Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty unseen video: सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने पर्दे पर अलग-अलग कई किरदार किए थे. उनकी कई फिल्में ऐसी थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को पुण्यतिथि होती है. एक्टर का 14 जून साल 2020 को उनके फ्लैट में शव मिला था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे थे और एक्ट्रेस को विवादों का सामना करना पड़ा था. अब दिवंगत एक्टर का सोशल मीडिया पर वह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे रिया चक्रवर्ती ने उनकी मौत के तीन साल बाद शेयर किया था.
दरअसल रिया चक्रवर्ती आज भी सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया के जरिए याद करती रहती हैं. पिछले साल उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत तीसरी पुण्यतिथि पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया था. वीडियो में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है. दोनों एक चट्टान पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती काफी खूबसूरत दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों का यह वीडियो तेजी हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने छोटे पर्दे से एक्टिंग करियर की शुरुआत की जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत चमक गई थी. पहले किस देश में है मेरा दिल और फिर पवित्र रिश्ता के जरिए वो घर घर तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर उड़ान भरी फिल्म काई पो चे से. इसके बाद वो रोमांटिक, डिटेक्टिव और कॉमेडी हर जॉनर की फिल्म में नजर आए. पर, असल पहचान तो धोनी से बनी. उनके इस सफर में कई कामयाबी के पंख भी उन पर सजे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं