विज्ञापन

शौक के लिए नहीं बल्कि आर्थिक तंगी में एक्टर बने सूर्या, बोले- घर में पैसे की कमी थी

तमिल सुपरस्टार सूर्या इस शुक्रवार अपनी नई फिल्म विश्वनाथ एंड संस के रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. करुप्पू की सुपरहिट के बाद आई यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है.

शौक के लिए नहीं बल्कि आर्थिक तंगी में एक्टर बने सूर्या, बोले- घर में पैसे की कमी थी
'घर की आर्थिक परेशानियों की वजह से एक्टर बने,' सूर्या ने किया खुलासा
NDTV

तमिल सुपरस्टार सूर्या इस शुक्रवार अपनी नई फिल्म विश्वनाथ एंड संस के रिलीज को लेकर उत्साहित हैं. करुप्पू की सुपरहिट के बाद आई यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है. निर्देशक वेंकी अतलुरी की इस फिल्म में सूर्या के साथ ममिता बैजू, रवीना टंडन और राधिका सरथकुमार समेत कई कलाकार हैं. निर्माता सिथारा एंटरटेनमेंट द्वारा जारी इंटरव्यू में सूर्या ने फिल्म, को-स्टार और अपने करियर के बारे में बात की. राधिका सरथकुमार ने याद किया कि जब उन्होंने दशकों पहले सूर्या से मुलाकात की थी, तब वह सेट पर बहुत शर्मीले थे. बाद में काखा काखा में उनका रूप देखकर वह हैरान रह गईं. उन्होंने कहा, 'उसके बाद उन्हें कोई रोक नहीं पाया.'

घर में पैसे की कमी थी

इस पर गजनी स्टार सूर्या ने बताया कि वह शुरू में फिल्म इंडस्ट्री में इसलिए आए क्योंकि घर में आर्थिक दिक्कतें थीं. उन्होंने कहा, 'मुझे कभी नहीं पता था कि मैं एक्टर बनूंगा. कार्ति हमेशा सिनेमा से जुड़ना चाहते थे. मुझे कैमरे के सामने आने की खबर सिर्फ पांच दिन पहले मिली और कोई तैयारी नहीं थी. मैंने सब कुछ कैमरे के सामने सीख लिया. फिर यह जिम्मेदारी बन गई. घर में पैसे की कमी थी और मुझे काम करना था. मैं कमाकर मां को पैसे देना चाहता था. लेकिन जब मैं गलतियां करता था, तब भी लोगों का प्यार मिलता रहा. इसलिए मैंने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लिया.'

बच्चों पर क्या बोले एक्टर 

सूर्या ने उन निर्देशकों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें मौका दिया. वारणम आयिरम जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन मौकों ने उन्हें आगे बढ़ाया. ममिता बैजू ने वारणम आयिरम को अपनी पसंदीदा और प्रेरणादायक फिल्म बताया. विश्वनाथ एंड संस में सूर्या एक बच्चे के साथ दिखते हैं. अपने बच्चों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि मैंने बहुत कुछ मिस किया, खासकर जब दिया छोटी थी. काम और यात्रा के कारण शुरुआती साल व्यस्त रहे. जब देव पैदा हुए तो मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ और मैंने उनके बचपन में शामिल होने की कोशिश की.'

सूर्या ने आगे कहा, 'जब बेटी पैदा होती है तो कहते हैं कि घर में लक्ष्मी आ गई है. दिया के जन्म पर हमने अपना पहला घर खरीदा. हम सब खुश थे, लेकिन घर में कदम रखने से पहले दिया के पैर रखे. फिल्म में जब बच्चा चारविक घर में कदम रखता है, तो हमने वही बात दोहराई.'

ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार बने 'शंभू', महाकाल बाबा का कैसे मिला आशीर्वाद, एक्टर की इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suriya, Suriya Films, Vishwanath And Sons, Bollwood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com