विज्ञापन

जब अक्षय कुमार बने 'शंभू', महाकाल बाबा का कैसे मिला आशीर्वाद, एक्टर की इनसाइड स्टोरी

आज हम आपको अक्षय कुमार का फेमस गाना शंभू को लेकर एक ऐसी बात बताते हैं जो शायद किसी को पता ना हो. इस बात का खुलासा गाने के सिंगर सुधीर यदुवंशी ने किया था.

जब अक्षय कुमार बने 'शंभू', महाकाल बाबा का कैसे मिला आशीर्वाद, एक्टर की इनसाइड स्टोरी

इन दिनों सावन का महीना चल रहा है और आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी भगवान शिव के बड़े भक्त हैं. इन दिनों हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. दूसरी तरफ उज्जैन में महाकालेश्वर में भी इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगा हुआ है. आय दिन कोई ना कोई बड़ा सेलिब्रिटी उज्जैन आकर भगवान शिव के दर्शन कर रहा है. बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बनाए गए हैं जो भगवान शिव पर आधारित हैं. इसके अलावा बॉलीवुड के काफी एक्टर्स हैं, जिन्होंने पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाया है. आज हम आपको अक्षय कुमार का फेमस गाना शंभू को लेकर एक ऐसी बात बताते हैं जो शायद किसी को पता ना हो. इस बात का खुलासा गाने के सिंगर सुधीर यदुवंशी ने किया था.

सिंगर ने बताया

सिंगर सुधीर यदुवंशी ने बताया कि जब यह गाना रिलीज हुआ था. उसके 6 महीने पहले मैंने यह गाना गया था. मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि यह गाना किसी फिल्म के लिए गा रहा हूं या तो इस गाने में कौन एक्टर कास्ट होगा? म्यूजिक डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि आपने गाना गा लिया, अब आप इसको भूल जाओ. क्योंकि हमारी मुंबई का यही नियम है कि काम करते जाओ, फल की चिंता मत करो. आपको बता दूं कि डायरेक्टर ने मेरे लिए सरप्राइज रखा था, यह गाना जिस वक्त रिलीज हो रहा था, उसके एक दो हफ्ते पहले मेरे पास म्यूजिक डायरेक्टर का कॉल आया और मुझे बताया गया कि मेरे इस गाने में अक्षय कुमार को कास्ट किया गया है. अक्षय कुमार इस गाने को पर डांस करते हुए दिखाई देंगे. यह खबर सुनने के बाद मैं सोशल मीडिया पर इस खबर की न्यूज देखने लगा और यह पल मेरे लिए बहुत अनोखा था. क्योंकि यह हर किसी सिंगर का सपना होता है कि आप किसी बड़े आर्टिस्ट के साथ काम करो. जब मैंने अक्षय कुमार को मेरे गाने पर डांस करते हुए देखा, उस वक्त मैं काफी भावुक हो गया था और मैं इस गाने के रिलीज होने के एक महीने तक बहुत खुश रहा. क्योंकि मैंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है. सुधीर यदुवंशी की बात करें तो वह इन दिनों 'धुरंधर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के गाने को लेकर काफी सखियों में रहे हैं. फिल्म का गाना 'चुनरी चुनरी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा कई लोगों ने इस गाने को ट्रॉल भी किया और इसको भजन का नाम दिया था.

शिव बन चुके हैं एक्टर

गाना 'शंभू' में अक्षय कुमार शिव जी का किरदार निभा चुके हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार इन दिनों पौराणिक फिल्मों में अपने किरदार को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने ओएमजी 2 में भी भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके अलावा साउथ की फिल्म कन्नाप्पा में भी अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाया. उनके साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल पार्वती के किरदार में नजर आई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अक्षय कुमार भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और वह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर में भी भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं. अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही थी. लेकिन इस फिल्म से एक्टर को संजीवनी मिली है. अब फैंस अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इस फिल्म के लिए ‘रामायण' के राम ने बजाना सीखा था रावण हत्था, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Sudhir Yaduvanshi, Mahakal Ujjain, Lord Shiva, Bollwyood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com