अभिनेत्री सुरभि तिवारी ने हाल ही में कई भाषाओं में काम किया है जिसमें तमिल, तेलुगू, बॉलीवुड और डेली टीवी शो शामिल है. इस समय सुरभि तिवारी अपनी फ़िल्म पैन कोन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उनकी इस फिल्म का निर्देशन ओनिर कर रहे हैं. जिसको लेकर सुरभि मीडिया की हेडलाइंस में छाई हुई है. ये फिल्म समलैंगिक संबंधों पर आधारित है. फिल्म में सुरभि तिवारी के दर्शकों को कई शेड देखने को मिलने वाले हैं. वे इसमें यंग से लेकर बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आने वाली है.
फिल्म में सुरभि तिवारी अपने भाई के खातिर किसी से भी भिड़ने को तैयार है. फिल्म में अभिनेत्री अपने भाई के समलैंगिक होने पर भी उसका साथ नहीं छोड़ती है. वह अपने भाई के लिए पूरे समाज के आगे आकर खड़ी हो जाती है. इसी प्यार भरे रिश्ते को कहानी है पाइन कोन. इस फिल्म को सुरभि तिवारी ने बताया कि फिल्म की कहानी एक दम हटके है. जब मैंने इसकी कहानी सुनी तो एक दम से हां कर दी. क्योंकि फिल्म में मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है. निर्देशक ओनिर ने मुझे फिल्म में बहुत ज्यादा प्राथमिकता के साथ दिखाया है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कहानी के बारे में तो मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती हूं लेकिन इतना कहूंगी की जब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो दर्शक ताली बजाए बिना नहीं रह पाएंगे. बात दें कि सुरभि तिवारी ने बबली बाउंसर, बॉम्बे बेगम्स, टीवी शो ये झुकी झुकी सी नजर, पिया अलबेला, संतोषी मां, दिल बेकरार, क्षार सागर मधनम, करले तू भी मोहब्बत 2, वेब सीरीज लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर, कौन? हु डिड इट में काम किया हैं. अब तक वह हिमालया, फ्लिपकार्ट, रेंटोमोजो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के लिए 30 से अधिक टीवी और डिजिटल विज्ञापन कर चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं