विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2018

सनी लियोन जल्द लॉन्च करेंगी अपनी कॉस्मेटिक रेंज, ट्वीट कर बताई ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन 15 मार्च को अपनी कॉस्मेटिक रेंज लॉन्च करेंगी. सनी ने बुधवार को ट्वीट किया,

सनी लियोन जल्द लॉन्च करेंगी अपनी कॉस्मेटिक रेंज, ट्वीट कर बताई ये बात
एक्ट्रेस सनी लियोन
  • सनी जल्द लॉन्च करेंगी कॉस्मेटिक रेंज
  • एक्टिंग के अलावा अब इसमें भी आजमाएंगी हाथ
  • ट्वीट कर बताई ये बात
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन 15 मार्च को अपनी कॉस्मेटिक रेंज लॉन्च करेंगी. सनी ने बुधवार को ट्वीट किया, सभी को नमस्कार. यह है मेरा वैलेंटाइन्स डे का सरप्राइज. 'स्टार स्ट्रक बाय सनी' 15 मार्च को दुनिया भर में लॉन्च होने जा रहा है! उन्होंने बताया कि मैं काफी समय से यह करना चाहती थी. इस मुकाम तक आने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा और इसमें बहुत वक्त लगा. उनके पति डेनियल वेबर ने ट्वीट किया, 30 दिन और. 'स्टार स्ट्रक बाय सनी'. दुनियाभर में कॉस्मेटिक लॉन्च किया जाएगा.

सनी ने दिखाया ढाई किलो का हाथ, सोशल मीडिया पर फोटो हो गई वायरलविदेशों में वयस्क फिल्म अभिनेत्री के रूप में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड में कदम रखा. 'जिस्म 2', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्मों के अलावा, वह 'बिग बॉस' की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं.

VIDEO: बॉलीवुड में शुरू-शुरू में थोड़ी परेशानी हुई : सनी लियोनी

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Star Struck By Sunny
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com