विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2018

सनी लियोन ने एयरपोर्ट पर 'बोलो तारा रारा...' गाने पर किया भांगड़ा, Video कर देगा हैरान

दलेर मेहंदी के गाने 'बोलो तारा रारा' पर सनी लियोन (Sunny Leone) मस्ती भरे अंदाज में थिरक रही हैं. सनी की देखा-सीखी उनकी टीम भी इस पंजाबी नंबर पर डांस कर रही हैं.

Also Read in
सनी लियोन ने एयरपोर्ट पर 'बोलो तारा रारा...' गाने पर किया भांगड़ा, Video कर देगा हैरान
सनी लियोन अपनी टीम के साथ
  • सनी लियोन का वीडियो वायरल
  • टीम के साथ एयरपोर्ट पर किया भांगड़ा
  • 'करणजीत कौर सीजन-2' के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) फिल्मों से कही ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. सनी अक्सर ऐसे वीडियो साझा करती हैं, जिन्हें वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगता. एक्ट्रेस ने शनिवार को एयरपोर्ट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सनी अपनी टीम के साथ पंजाबी गाने पर भांगड़ा करती नजर आ रही हैं. वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जिसके जेट ब्रिज में सनी अपनी टीम के साथ खड़ी हैं. सिंगिंग सुपरस्टार दलेर मेहंदी के गाने 'बोलो तारा रारा' पर सनी मस्ती भरे अंदाज में थिरक रही हैं. सनी की देखा-सीखी उनकी टीम भी इस गाने पर डांस कर रही हैं.

Bigg Boss 12: सलमान खान ने यूं की 'बिग बॉस 12' हाउस में एंट्री, पहले दिन ही घर से बाहर होंगे कंटेस्टेंट- Video

देखें, वीडियो...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी ने यह वीडियो 20 घंटे पहले जारी किया था, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सनी ने ऐलान कर दिया है कि वह और उनकी टीम पगलपन करने में अव्वल है.

हनी सिंह के गाने ने दुनियाभर में मचाई धूम, 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

बता दें, सनी लियोन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'करनजीत कौर' सीजन 2 के प्रमोशन में बिजी है. सनी लियोन की असल जिंदगी पर आधारित शो का पहला सीजन कामयाब रहा. सीजन-2 का प्रोमो काफी दिलचस्प लगता है. इसका प्रिमियर 18 सितंबर को ज़ी 5 पर होगा.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE5 (@zee5) on

गोविंदा की पत्नी के साथ सेल्फी लेना चाहता था फैन, सुनीता ने खींचा फोन और किया कुछ ऐसा Video हुआ वायरल

इन दिनों सनी लियोन की वेब सीरीज ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन- सीजन 2 (Karenjit Kaur: The Untold Story of Sunny Leone- Season 2)’ चर्चा में है. कुछ दिन पहले इसका पहला सीजन आया था, अब इसके दूसरे सीजन का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है. सनी लियोन की इस बायोपिक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

VIDEO: सनी लियोन से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Viral Video, Daler Mehendi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com