विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2019

Sunny Deol: अब पॉलिटिक्स में चलेगा 'ढाई किलो' का हाथ, जानें सनी देओल से जुड़ी 10 बातें...

बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) मंगलवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए. उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेताओं निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman), पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की मौजूदगी में बीजेपी के सदस्यता ग्रहण की.

Sunny Deol: अब पॉलिटिक्स में चलेगा 'ढाई किलो' का हाथ, जानें सनी देओल से जुड़ी 10 बातें...
सनी देओल (Sunny Deol) बीजेपी (BJP) में शामिल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) मंगलवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए. उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेताओं निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman), पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की मौजूदगी में बीजेपी के सदस्यता ग्रहण की. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सनी देओल  (Sunny Deol)  पंजाब की गुरदासपुर सीट से लोकसभा 2019 (Lok Sabha Election 2019) का चुनाव लड़ सकते हैं. सनी देओल ने  (Sunny Deol) ने इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे. आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ रहा हूं, मैं मोदी जी से जुड़ने आया हूं. आज मोदी जी ने जिस तरह से 5 सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें. क्योंकि हम विकास चाहते हैं. मैं इस परिवार की सेवा करूंगा."  सन्नी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है फिल्मों में आने से पहले उन्हें इसी नाम से जाना जाता है.


                                             सनी देओल (Sunny Deol) से जुड़ी 10 बातें....

1.सनी देओल (Sunny Deol) का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के सहनेवाल में हुआ. उनकी मम्मी और धर्मेंद्र (Dharmendra की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है.

2.उन्होंने पूजा देओल से शादी की है, जिनसे उनके दो बेटे हैं. उनके बड़े बेटे करण देओल भी जल्द ही फिल्म 'पल-पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं

3.सनी देओल (Sunny Deol) बीते 35 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. उन्होंने फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस अमृता सिंह थीं

4.उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है, उनको पहली फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है. 

5.सनी देओल (Sunny Deol) को अब तक दो राष्ट्रीय पुरस्कार और दो फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिल चुका है. उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं.

6.उन्होंने 'दिल्लगी' फिल्म के साथ एक निर्देशक और निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अपने भाई बॉबी देओल  के साथ अभिनय किया था.

7.सनी देओल (Sunny Deol) को फिल्म 'बॉर्डर', 'गदर', 'घायल',  'घातक' 'दामिनी', 'सलाखें' 'फर्ज'  जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है.

8.साल 1990 में राजकुमार संतोषी की फिल्म 'घायल' में जबरदस्त एक्टिंग की वजह से उन्हें व्यापक स्तक पर पहचान मिली. इस फिल्म ने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे.

9.सनी देओल (Sunny Deol) की 'बॉर्डर' और 'गदर' जैसी फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. सनी देओल डायलॉग डिलीवरी के लिए भी जाने जाते है, सनी देओल के डायलॉग्स आज भी लोगों के जुबां पर आ जाते हैं.

10.सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' रिलीज के समय सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्मों से एक थी.

VIDEO: सनी देओल (Sunny Deol) का धाकड़ डायलॉग

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Sunny Deol BJP, Sunny Deol Profile, LOK SABHA ELECTION 2019, Candidate Profile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com