विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2022

'गदर' फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल का बेटा आज बन गया है माचो मैन, 6 पैक एब्स और बॉडी देख फैंस का भी चकराया सिर 

गदर फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे के किरदार में नजर आने वाले चरणजीत सिंह उर्फ उत्कर्ष शर्मा काफी बड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

'गदर' फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल का बेटा आज बन गया है माचो मैन, 6 पैक एब्स और बॉडी देख फैंस का भी चकराया सिर 
'गदर' फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल का बेटा आज बन गया है माचो मैन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिनेमा में इन दिनों नई फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं, लेकिन वहीं पुरानी फिल्मों का भी क्रेज लोगों में दिखाई दे रहा है. पुरानी फिल्मों की लिस्ट निकालें तो सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर भी दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है. आज भी दर्शक इस फिल्म को उतने ही उत्साह से देखते हैं. खास बात यह है कि फिल्म का बजट 19 करोड़ था वहीं इस फिल्म की कमाई 133 करोड़ रुपये रही थी. फैंस के इसी प्यार को देखते हुए अब यह फिल्म वापस लौट रही है यानी की आपकी सकीना और तारा सिंह एक बार उसी स्टोरी को नए अंदाज में लेकर आ रहे हैं. इसी बीच दोनों का बच्चा चरणजीत यानी कि उत्कर्ष शर्मा भी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. 

जमकर वायरल हो रही हैं जिम की तस्वीरें 
गदर फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे के किरदार में नजर आने वाले चरणजीत सिंह उर्फ उत्कर्ष शर्मा गदर 2 के दोबारा शूटिंग शुरू होने के बाद ज्यादा लाइमलाइट में आए हैं. उत्कर्ष की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उत्कर्ष 6 पैक एब्स में नजर आ रहे हैं तो कभी वे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. 

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर 
बता दें कि उत्कर्ष शर्मा ने गदर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वे अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, अपने, प्रपोज, स्टिल लाइफ और जीनियस में भी नजर आए थे. वहीं बता दें कि खबरें आ रही हैं कि गदर 2 में भी उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे. फिलहाल तो फैंस को अब इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gadar, Gadar 2, Ameesha Patel, Sunny Deol, Ameesha Patel Sunny Deol Son, Utkarsh Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com