विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2024

35 साल पहले लाफ्टर क्वीन ने सनी देओल के साथ आग का गोला में किया था काम, तारा सिंह के साथ किया ऐसा डांस माधुरी दीक्षित से भी थीं दो कदम आगे

अर्चना पूरनसिंह ने एक डांस नंबर सनी देओल के साथ भी किया है. अब डांस में सनी देओल का क्या हाल ये किसी से छिपा नहीं है. तो, आप ही देखिए ये डांस और अंदाज लगाइए कि दोनों कैसे लग रहे हैं.

35 साल पहले लाफ्टर क्वीन ने सनी देओल के साथ आग का गोला में किया था काम, तारा सिंह के साथ किया ऐसा डांस माधुरी दीक्षित से भी थीं दो कदम आगे
कॉमेडी शो में जोर जोर से ठहाके लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह का ये अंदाज़
नई दिल्ली:

डांस के मामले में अर्चना पूरन सिंह का कपिल शर्मा के शो में अक्सर ही मजाक उड़ता है. खासतौर से जब शो की सेलिब्रिटीज में फराह खान शामिल होती हैं. तब वो अर्चना पूरन सिंह के डांस पर कमेंट करना नहीं भूलती. ये बात अलग है कि अपने दौर में अर्चना पूरन सिंह ने बहुत से डांस नंबर्स किए हैं. जिसमें अग्निपथ और जलवा जैसी मूवीज को तो बहुत बार याद किया ही जाता है. इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह ने एक डांस नंबर सनी देओल के साथ भी किया है. अब डांस में सनी देओल का क्या हाल ये किसी से छिपा नहीं है. तो, आप ही देखिए ये डांस और अंदाज लगाइए कि दोनों कैसे लग रहे हैं.  

अर्चना सनी साथ साथ

इंस्टाग्राम पर मिक्स हिट सॉन्ग नाम के हैंडल ने ये पुराना सॉन्ग शेयर किया है. इस सॉन्ग में आप अर्चना पूरन सिंह को देख सकते हैं. लेकिन इस वीडियो में वो सिर्फ एक जगह बैठ कर जोर जोर से ठहाके नहीं लगा रही हैं. बल्कि पूरी अदा के साथ डांस कर रही हैं. अर्चना पूरन सिंह ने पिंक कलर का स्टाइलिश आउटफिट पहना है. घुंघराले बालों के साथ वो बेहद हसीन लग रही हैं. साथ में हैं सनी देओल. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही सितारे इस गाने में डांस कर रहे हैं. अर्चना पूरन सिंह तो अपनी पूरी डांसिंग स्किल्स दिखा रही हैं और सनी देओल भी झूमते दिख रहे हैं.

इस फिल्म का गाना है

ये गाना 1989 में आई मूवी आग का गोला का है. जिसमें सनी देओल, डिंपल कपाड़िया, प्रेम चोपड़ा और शक्ति कपूर लीड रोल में थे. जिस गाने पर सनी देओल और अर्चना पूरन सिंह डांस कर रहे हैं उसके बोल हैं आया... आया ओ आया, यार मेरा आया रे. जिसकी धुन पाकिस्तानी सॉन्ग हवा हवा ओ हवा पर बेस्ड है. इंस्टाग्राम पर फैन्स ने भी ये बात नोटिस की. इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से फैन्स ने ये कमेंट भी किया कि ये वीडियो कपिल शर्मा को भी भेजा जाना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Archana Puran Singh, Aag Ka Gola, Film Aag Ka Gola, Sunny Deol And Archana Puran Singh Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com