- सुहाना खान की सेल्फी हुई वायरल
- सुहाना खान की फोटो पर नाव्या नवेली नंदा ने किया कमेंट
- सुहाना खान की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही स्टार बन गई है. सोशल मीडिया पर सुहाना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है जो अकसर उनके फोटो और वीडियो का इंतजार करती रहती हैं. सुहाना भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सुहाना की एक फोटो इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो पर फैंस के साथ -साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुहाना खान (Suhana Khan) की इस फोटो पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी कमेंट करते हुए, हां, बंद करो बढ़ना. दरअसल सुहाना ने ब्लैक कलर की ड्रेस में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सेल्फी फोस्ट की. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं थोड़ी बड़ी हो गई हूं, नहीं. इसी पर नाव्या ने कमेंट करते हुए हां, बढ़ना बंद करो फिर इसके जवाब में सुहाना कमेंट करते हुए लिखती है हाहाहा ओकी... गुरुवार को अपने भाई आर्यन खान के 22 वें जन्मदिन पर, सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई के साथ दुबई की एक फोटो शेयर की थी साथ ही भाई के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा था. "मेरे बेस्टी को जन्मदिन मुबारक हो'

suhana khan
Photo Credit: suhana khan
शाहरुख खान (Suhana Khan) और गौरी खान की बेटी सुहाना खान को अपने पिता की तरह एक्टिंग करना है और वह इसी में अपना करियर बनाना चाहती हैं. सुहाना ने इंग्लैंड के आर्डिंगली कॉलेज में फिल्म की पढ़ाई कर चुकी हैं और फिलहाल वह न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में एक छात्र है. सुहाना ने थियोडोर गिमेनो द्वारा निर्देशित द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू नाम की एक शॉर्ट फिल्म में भी काम किया है.
वहीं नाव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन की पोती हैं. उनके मामा अभिषेक बच्चन और मामी ऐश्वर्या राय बच्चन भी एक्टर हैं. नव्या एक ऑनलाइन हेल्थकेयर पोर्टल चलाती हैं जिसे AaRa के नाम से जाना जाता है. उन्होंने अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा के डिजाइनर लेबल मनीषा जयसिंह के साथ मिलकर 2018 में मॉडलिंग भी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं