विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2020

Suhana Khan ने कॉफी पीते हुए शेयर की Photos, ब्राउन आउटफिट में यूं दिए पोज

सुहाना खान (Suhana Khan) का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में शाहरुख खान की बिटिया कॉफी पीते हुए पोज देती नजर आ रही हैं.

Suhana Khan ने कॉफी पीते हुए शेयर की Photos, ब्राउन आउटफिट में यूं दिए पोज
सुहाना खान (Suhana Khan) के फोटो हुए वायरल
  • सुहाना खान की फोटो हुईं वायरल
  • कॉफी पीते हुए दिया पोज
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photos
नई दिल्ली:

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपने अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. सुहाना खान की फोटो हो या वीडियो, हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है. सुहाना खान एक बार अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं. स्टारकिड ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह कॉफी पीती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुहाना खान (Suhana Khan Photos) हाथ में कॉफी का मग लिए पोज दे रही हैं. 

सुहाना खान (Suhana Khan) इन तस्वीरों में ब्राउन कलर का टॉप पहने नजर आ रही हैं. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. सुहाना खान की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, सुहाना खान स्टारकिड की चर्चा में सबसे आगे रहती हैं. वह अकसर इंस्टाग्राम पर अपने विचार भी साझा करती नजर आ जाती हैं.

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुहाना खान (Suhana Khan) अपने लुक्स को लेकर इतनी चर्चा में आईं हों. इससे पहले भी वह अपनी फोटो और वीडियो को लेकर खूब सुर्खियों में थीं. स्टार किड्स की चर्चा में सुहाना खान हमेशा आगे रहती हैं. सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, हालांकि, फिलहाल वह परिवार के साथ यूएई में है. सुहाना खान  के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photo, Suhana Khan Photo Viral, Suhana Khan Post, Suhana Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com